Gurugram News: प्रॉपर्टी टैक्स बकाएदारों पर निगम की कार्रवाई, तीन संपत्तियां सील

जोन-3 में 62.61 लाख रुपये से अधिक टैक्स बकाया वाली संपत्तियों पर कार्रवाई, सूरत नगर, सेक्टर-110 और न्यू पालम विहार की प्रॉपर्टी शामिल

Desh Rojana
On

बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को जोन-3 की टीम ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कराने वाली तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इन तीनों संपत्तियों पर कुल 62 लाख 61 हजार 200 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम की कार्रवाई के बाद बकाएदार संपत्ति मालिकों में हड़कंप की स्थिति रही।

गुरुग्राम: बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर नगर निगम गुरुग्राम ने कार्रवाई तेज कर दी है। वीरवार को जोन-3 की टीम ने लंबे समय से टैक्स जमा नहीं कराने वाली तीन संपत्तियों को सील कर दिया। इन तीनों संपत्तियों पर कुल 62 लाख 61 हजार 200 रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया था। निगम की कार्रवाई के बाद बकाएदार संपत्ति मालिकों में हड़कंप की स्थिति रही।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 1.06.31 PM

निगम टीम ने सूरत नगर की संपत्ति को 16,53,612 रुपये, सेक्टर-110 की संपत्ति को 29,96,787 रुपये और न्यू पालम विहार की संपत्ति को 16,10,801 रुपये का बकाया होने के कारण सील किया। इनमें सेक्टर-110 की संपत्ति पर सबसे अधिक टैक्स बकाया था। निगम अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से बकाया राशि का भुगतान नहीं करने वाली संपत्तियों को चिन्हित कर जोन स्तर पर नियमानुसार सीलिंग समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है।

नगर निगम की ओर से संपत्ति मालिकों से बकाया प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने की अपील की गई है। निगम का कहना है कि टैक्स से मिलने वाला राजस्व शहर में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों के लिए महत्वपूर्ण है। बकाया राशि जमा नहीं करने वाले संपत्ति मालिकों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad