Mahendragarh/Narnaul News: महेंद्रगढ़ को 135 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, लाडो लक्ष्मी योजना का दूसरा चरण शुरू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास, विधानसभा क्षेत्र के लिए कई घोषणाएं

Desh Rojana
On

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 135 करोड़ 42 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी 2100 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की। 

महेंद्रगढ़/नारनौल: भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर महेंद्रगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने क्षेत्र को विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 135 करोड़ 42 लाख रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दूसरे चरण का शुभारंभ करते हुए 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाओं को भी 2100 रुपये प्रतिमाह देने की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 11.52.30 AM (1)

इससे करीब 17 लाख और महिलाओं को लाभ मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने दुलोठ अहीर से सोहली राजस्थान सीमा तक सड़क के लिए 52.50 लाख रुपये, डुलाना से रेवाड़ी सड़क के लिए पांच करोड़ रुपये तथा सोहला-मांडोला में नहरी पानी के जलाशय के लिए 15 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। देवावास, भगड़ाना, माजरा कलां और डेरोली जाट में नहरी पानी के जलाशय के लिए भी 15 करोड़ रुपये की घोषणा की।

WhatsApp Image 2026-09-18 at 11.52.30 AM

सड़क, जलघर और बिजली परियोजनाओं का उद्घाटन: मुख्यमंत्री ने 13 करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से महेंद्रगढ़-अटेली सड़क के नवीनीकरण और 12 करोड़ 77 लाख रुपये की लागत से खातोदड़ा-नांगल माला सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। बाघोत में 5.62 करोड़ रुपये की लागत से बने 33 केवी बिजली उपकेंद्र, नांवा में 69.70 लाख रुपये की व्यायामशाला, डुलाना में 40.29 लाख रुपये के पशु अस्पताल तथा खुडाना में 14.26 करोड़ रुपये की लागत से बने जलघर का भी उद्घाटन किया। इसके अलावा सुरजनवास में आयुष औषधालय, डालनवास में 33 केवी बिजली उपकेंद्र, लावन में जलघर, महेंद्रगढ़ शहर में जल निकासी और सीवरेज व्यवस्था, नगर पालिका के नए भवन तथा महेंद्रगढ़ किले के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया गया। प्रदेश के 11 विद्यालयों के नए भवनों के निर्माण के लिए 26.37 करोड़ रुपये भी स्वीकृत किए गए।

विद्यालयों को खेल के लिए 33.96 करोड़ रुपये: मुख्यमंत्री ने प्रदेश के 3396 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक एवं राजकीय उच्च विद्यालयों को खेल गतिविधियों के लिए 33 करोड़ 96 लाख रुपये की अनुदान राशि जारी की। प्रत्येक विद्यालय को एक लाख रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा प्रथम नवाचार चुनौती’ पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके माध्यम से विद्यार्थी, उद्यमी, शोधकर्ता और आम नागरिक नए विचार एवं समाधान प्रस्तुत कर सकेंगे। प्रत्येक जिले के श्रेष्ठ नवाचार को एक लाख रुपये और राज्य स्तर के तीन श्रेष्ठ नवाचारों को पांच-पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

कारीगरों और श्रमिकों के लिए भी घोषणाएं: मुख्यमंत्री ने जींद में जांगिड़ धर्मशाला तथा कुरुक्षेत्र में विश्वकर्मा कौशल भवन एवं छात्रावास के लिए नियमानुसार प्लॉट उपलब्ध करवाने की बात कही। अपने ऐच्छिक कोष से महेंद्रगढ़ की जांगिड़ ब्राह्मण धर्मशाला में छात्रावास के लिए 31 लाख तथा कुरुक्षेत्र की जांगिड़ धर्मशाला के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और निर्माण के प्रतीक हैं। सरकार का संकल्प है कि कारीगरों के हुनर को सम्मान, मेहनत को पहचान और आगे बढ़ने का अवसर मिले। 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने नसीबपुर में प्रस्तावित शहीद स्मारक का जल्द शिलान्यास होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सतनाली अस्पताल के निर्माण का ठेका हो चुका है तथा जुलाई 2027 तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। महेंद्रगढ़ उपमंडल अस्पताल के लिए करीब 23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है।

महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह ने महेंद्रगढ़ बाईपास और 148बी को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा देने, महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग को चार लेन करने, स्टेडियम निर्माण और सतनाली को तहसील का दर्जा देने सहित क्षेत्र के विकास से जुड़ी कई मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

सांसद धर्मबीर सिंह ने किसानों के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाने तथा पशुओं में लंपी बीमारी की रोकथाम के लिए शीघ्र टीकाकरण करवाने की मांग रखी। कार्यक्रम में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद कुमार शर्मा, नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, बाढ़डा विधायक उमेद पातुवास, दादरी विधायक सुनील सतपाल सांगवान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad