Hodal News: अवैध देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी धरा
सीआईए की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र उमरमोहम्मद, निवासी आली मेव जिला पलवल के रूप में हुई है।
होडल। सीआईए की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध हथियार देसी कट्टा व जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्ला पुत्र उमरमोहम्मद, निवासी आली मेव जिला पलवल के रूप में हुई है। सीआईए प्रभारी अमित कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को सीआईए स्टाफ के हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ गश्त पर मौजूद थे। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि आरोपी दिलशाद उर्फ दिल्ला अवैध हथियार के साथ पुनहाना रोड डाडका मोड़ के पास खड़ा है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।



