Nuh/Mewat News: अनधिकृत कॉलोनी में अवैध निर्माणों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, बिनेश कुमार
12 एकड़ क्षेत्र में बने औद्योगिक शेड, निर्माणाधीन ढांचों, डीपीसी व चारदीवारी को किया ध्वस्त
जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के राजस्व क्षेत्र के गांव बारोटा, कंवरसिका एवं रायसिका में अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में अवैध निर्माणों के विरुद्ध तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।
नूंह: जिला नगर योजनाकार बिनेश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिले के राजस्व क्षेत्र के गांव बारोटा, कंवरसिका एवं रायसिका में अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी में अवैध निर्माणों के विरुद्ध तोड़फोड़ अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 12 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही अनधिकृत कॉलोनी में एक औद्योगिक शेड, 6 निर्माणाधीन ढांचों तथा 10 डीपीसी एवं चारदीवारियों को ध्वस्त किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा अवैध निर्माण एवं अनधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
जिला नगर योजनाकार ने बताया कि तोड़फोड़ अभियान के दौरान थाना रोजका मेव की पुलिस फोर्स की सहायता ली गई। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।




