Gurugram News: गुरुग्राम की सड़कों पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी, व्यवस्था में और सुधार होगा, एसीपी यादव

हाईवे पर दोपहिया और प्रतिबंधित कमर्शियल वाहनों पर निगरानी बढ़ी, ट्रांसपोर्टरों को लेन अनुशासन के निर्देश

Desh Rojana
On

गुरुग्राम के हाईवे पर दोपहिया और प्रतिबंधित कमर्शियल वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी। एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय/हाईवे सत्यपाल यादव ने कहा कि अधिकारी लगातार मैदान में सक्रिय हैं और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम के हाईवे पर दोपहिया और प्रतिबंधित कमर्शियल वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस की सख्ती आगे भी जारी रहेगी। एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय/हाईवे सत्यपाल यादव ने कहा कि अधिकारी लगातार मैदान में सक्रिय हैं और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-09-17 at 11.00.07 AM

WhatsApp Image 2026-09-17 at 11.00.07 AM (2)
सत्यपाल यादव, एसीपी ट्रैफिक मुख्यालय गुरुग्राम

 

हाईवे पर दोपहिया वाहन सबसे ज्यादा जोखिम में: ट्रैफिक पुलिस के अक्टूबर 2025 तक के आंकड़ों के मुताबिक गुरुग्राम में दोपहिया वाहनों से जुड़े 430 हादसों में 140 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 300 लोग घायल हुए थे। आंकड़े दोपहिया वाहन सवारों के सड़क पर अधिक जोखिम में होने की ओर इशारा करते हैं।

हाईवे पर दोपहिया वाहनों के साथ भारी और कमर्शियल वाहनों की आवाजाही से लेन बदलने, ओवरटेकिंग, अचानक ब्रेक और गलत पार्किंग जैसी स्थितियां ट्रैफिक के लिए चुनौती बनती हैं। बारिश के दौरान जलभराव और सड़क की खराब स्थिति से परेशानी और बढ़ जाती है।

ट्रांसपोर्टरों को दिए सुरक्षा के निर्देश: 16 सितंबर को डीसीपी ट्रैफिक प्रतीक गहलोत ने ट्रैफिक टावर में ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक की। इसमें ड्राइवरों को लेन अनुशासन, लेन बदलते समय इंडिकेटर का इस्तेमाल, अनावश्यक लेन बदलने से बचने और नो-एंट्री नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।

प्रतिबंधित समय में भारी वाहनों की आवाजाही रोकने, सड़क किनारे गलत पार्किंग से बचने और वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट सुनिश्चित करने को कहा गया। डीसीपी ने कहा कि पांच या उससे अधिक ट्रैफिक चालान वाले ड्राइवरों के लाइसेंस निलंबित किए जा सकते हैं।

कमर्शियल वाहन चालकों की आंखों की जांच के लिए सड़क किनारे ढाबों पर मेडिकल टीम भेजने की योजना भी बताई गई है। खराब दृष्टि वाले चालकों को चश्मा उपलब्ध कराने की व्यवस्था किए जाने की बात कही गई।

“पुलिस आयुक्त और डीसीपी ट्रैफिक के पर्यवेक्षण में हाईवे पर यातायात व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। हमारी टीमें मैदान में सक्रिय हैं और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। दोपहिया और प्रतिबंधित कमर्शियल वाहनों की अनियमित आवाजाही हो या ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन, ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। हमारा स्पष्ट उद्देश्य हाईवे पर यातायात को सुरक्षित, सुचारू और व्यवस्थित बनाए रखना है। आने वाले समय में भी यह सख्ती बनी रहेगी और व्यवस्था में लगातार सुधार किया जाएगा।”

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad