Kaithal News: कमरे से 639 ग्राम चरस बरामद मामले में चौंकी सगंतपुरा पुलिस द्वारा आरोपी महंत गिरफ्तार, 5 दिन का पुलिस रिमांड हासिल
हत्या के मामले में हैं जिला जेल में बंद
थाना सदर क्षेत्र के गांव बाबा लदाना में स्थित डेरा बाबा राजपुरी के महंत रहे दुजपुरी को चौंकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी एसआई बलराज की टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।
कैथल: थाना सदर क्षेत्र के गांव बाबा लदाना में स्थित डेरा बाबा राजपुरी के महंत रहे दुजपुरी को चौंकी संगतपुरा पुलिस प्रभारी एसआई बलराज की टीम द्वारा नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी बीर भान ने बताया कि न्यायालय के आदेशानुसार 7 सितंबर को ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार कैथल रविन्द्र सिंह, हल्का पटवारी ईश्वर सिंह, कानूनगो राजेश, डीएसपी मुख्यालय कैथल बीर भान तथा थाना सदर प्रभारी एसआई कुलदीप सिंह की टीम द्वारा डेरा बाबा राजपुरी में तलाशी अभियान चलाया गया था।
तलाशी के दौरान महंत दुजपुरी के विश्राम कक्ष में बनी अलमारी के अंदर से पॉलीथिन में रखा 639 ग्राम नशीला पदार्थ चरस (सुल्फा) बरामद हुआ था। जिस बारे थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया था। आगामी जांच चौंकी संगतपुरा प्रभारी एसआई बलराज सिंह द्वारा करते हुए आरोपी को माननीय अदालत के आदेशानुसार प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। जो साधु शिव शंकर पुरी की हत्या के मामले में जिला कैथल जेल में बंद था। आरोपी से व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से आरोपी का 5 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया हैं।




