Kurukshetra/Pehowa News: प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार आईएएस ने खाद्य आपूर्ति एवं खेल विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश
उपमंडल अधिकारी नागरिक आईएएस राहुल कनवारिया की अध्यक्षता में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा खेल विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार आईएएस(2001 बैच) ने सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस, पिहोवा में दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।
पिहोवा: उपमंडल अधिकारी नागरिक आईएएस राहुल कनवारिया की अध्यक्षता में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग तथा खेल विभाग की प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार आईएएस(2001 बैच) ने सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस, पिहोवा में दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। पिहोवा पहुंचने पर एसडीएम राहुल कनवारिया ने प्रधान सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव अमनीत पी. कुमार ने कहा कि खरीफ सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने कार्यों के प्रति सजग रहें तथा सीजन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए संबंधित कार्य समय रहते पूरे करना सुनिश्चित करें।
प्रधान सचिव ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग के पास उपलब्ध गेहूं के स्टॉक को खराब होने से बचाने के लिए समय-समय पर फ्यूमिगेशन करवाया जाए। इसके अलावा आगामी खरीफ सीजन के लिए लेबर एवं ट्रांसपोर्ट के टेंडर की प्रक्रिया भी समय रहते पूरी की जाए।
बैठक के दौरान प्रधान सचिव ने खेल विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला स्तर पर सरकार द्वारा संचालित खेल स्टेडियमों एवं खेल नर्सरियों में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्राथमिकता पर सुनिश्चित किया जाए। सभी स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए खेल किट, साफ-सफाई, पीने के पानी तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए।
प्रधान सचिव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करें, ताकि सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का लाभ आमजन तथा खिलाड़ियों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके। बैठक में मौजूद डीएफएससी नरेश कुमार ने बताया कि सरकार की नीति के अनुसार एक अक्टूबर से सरकारी खरीद का कार्य शुरू किया जाएगा। खरीफ सीजन के लिए स्टॉक की डिमांड मुख्यालय भेजी जा चुकी है। इस मौके पर डीएफएससी नरेश कुमार,खेल विभाग डिएसओ मनोज कुमार, डिप्टी डायरेक्टर कविता खेल विभाग अंबाला जोन,मार्किट कमेटी सचिव चंद्र सिंह,राकेश कुमार,विजय शर्मा पटवारी उपस्थित थे।




