Rewari News: मॉर्निंग वॉक के दौरान महिला के गले से सोने की चेन छीनने वाले दो मुख्य आरोपियों सहित चोरी का सोना खरीदने वाले सुनार को किया गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल वैगन-आर गाड़ी और कुल 1.40 लाख रुपए की नकदी बरामद

Desh Rojana
On

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने गत 25 अगस्त को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों सहित सोना खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। 

रेवाड़ी:  पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने गत 25 अगस्त को मॉर्निंग वॉक के दौरान एक महिला के गले से सोने की चेन छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए मामले में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों सहित सोना खरीदने वाले सुनार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव बेरली कलां निवासी हर्ष, युपी के जिला एटा के गांव राई हाल आबाद जिला गाजियाबाद के लोनी देहात के चमन विहार निवासी सुमित पाल व दिल्ली के शाहदरा के बिहारी कालोनी निवासी अमित वर्मा के रूप में हुई है। 

WhatsApp Image 2026-09-05 at 10.51.26 AM

जांचकर्ता ने बताया कि सेक्टर-18 रेवाड़ी निवासी राजवती ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गत 25 अगस्त को सुबह समय लगभग 7:00 से 7:15 बजे के बीच, जब वह अपने घर के पास रास्ते पर मॉर्निंग वॉक कर रही थीं, तो वहां एक सफेद रंग की वैगन-आर गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में दो नौजवान लड़के मौजूद थे एक गाड़ी के अंदर बैठा था और दूसरा बाहर खड़ा था।जैसे ही वह गाड़ी के पास से गुजरी, चालक ने गाड़ी स्टार्ट कर ली और दूसरे लड़के ने पीछे से आकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी के दौरान चेन का लॉकेट उसके हाथ में ही रह गया, जबकि चेन छीनकर दोनों आरोपी गाड़ी में बैठकर मौके से फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाउन रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

सीआईए रेवाड़ी की कार्रवाई व गिरफ्तारी: मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी थी। सीआईए रेवाड़ी प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की टीम ने मुस्तैदी से काम करते हुए वीरवार को वारदात में शामिल तीन दो मुख्य आरोपियों सहित सोना खरीदने वाले सुनार को धर दबोचा।

पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे: पुलिस द्वारा की गई गहन पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हर्ष और सुमितपाल ने महिला से छीनी गई सोने की चेन को दिल्ली के शाहदरा (बिहारी कॉलोनी) में सुनार का काम करने वाले अमित वर्मा को 1,27,000 रुपये में बेच दिया था। इस राशि को हर्ष और सुमितपाल ने आधा-आधा आपस में बांट लिया था।

सुनार अमित वर्मा ने शातिराना अंदाज में उस सोने की चेन को तुरंत गला कर आगे बेच दिया, जिससे उसे 50,000 रुपये का अवैध मुनाफा हुआ।

बरामदगी: पुलिस टीम ने आरोपी हर्ष से कब्जे से : 60,000 रुपये नकदी, अमित वर्मा (सुनार) से: 50,000 रुपये नकदी (अवैध मुनाफे की राशि) व सुमितपाल से: 30,000 रुपये नकद सहित वारदात में प्रयुक्त वैगन-आर गाड़ी बरामद की है।

अदालती कार्रवाई: रेवाड़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें माननीय अदालत में पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में जेल भेज दिया गया है। रेवाड़ी पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराध तथा अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh/Mewat News: क्या मुख्यमंत्री से सवाल पूछना और मुस्लिम पत्रकार होना गुनाह है? आफताब अहमद
Nuh/Mewat News: मेवात के सरकारी स्कूलों में उर्दू शिक्षकों की जरूरत, 544 JBT पदों को लेकर अभ्यर्थियों ने उठाई मांग
Mewat/Firozpur Jhirka News: हड़ताली कर्मचारियों के समर्थन में उतरा वाल्मीकि समाज, नगर पालिका परिसर में हुई पंचायत
Palwal/Hodal News: होडल की पूर्व विधायक रामरतन की धर्मपत्नी एवं वर्तमान विधायक हरेंद्र सिंह की माताजी गिर्राजो देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता
Gurugram News: किंगडम ऑफ ड्रीम्स में फिर भड़की आग, चार साल में चौथी घटना, एचएसवीपी लपरवाह?