Narnaul News: 31 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी रोड सेफ्टी क्विज़ प्रतियोगिता

Desh Rojana
On

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा उनमें सुरक्षित यातायात व्यवहार की समझ विकसित करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्विज़ कंपटीशन 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है।

नारनौल:  सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने तथा उनमें सुरक्षित यातायात व्यवहार की समझ विकसित करने के उद्देश्य से रोड सेफ्टी क्विज़ कंपटीशन 2026-27 का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के प्रथम चरण (लेवल-1) का आयोजन आगामी 31 अगस्त 2026 को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक जिला महेंद्रगढ़ के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं आईटीआई संस्थानों में किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के सड़क सुरक्षा नियमों, यातायात संकेतों तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया जाएगा। साथ ही, उन्हें सड़क पर सुरक्षित रहने और यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने के प्रति प्रेरित किया जाएगा। जिले के स्कूलों, कॉलेजों एवं आईटीआई संस्थानों के इच्छुक विद्यार्थी प्रतियोगिता के प्रथम चरण में भाग ले सकेंगे।
पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार ने जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों एवं आईटीआई संस्थानों के प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इस महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों से भी 31 अगस्त को आयोजित होने वाली रोड सेफ्टी क्विज़ कंपटीशन में उत्साहपूर्वक एवं अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम का सबसे प्रभावी माध्यम है। यातायात नियमों की जानकारी के साथ-साथ उनका ईमानदारी और जिम्मेदारी से पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। विशेष रूप से विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना सुरक्षित और जिम्मेदार समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
 
roadsafety
 
महेंद्रगढ़ पुलिस ने जिले के सभी विद्यार्थियों से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad