Rewari News: कंपनी कर्मचारी का फोन हैक करके 50 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करने के बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है।

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने एक कंपनी कर्मचारी का मोबाइल फोन हैक करने के बाद उसके बैंक खाते से 50 हजार रुपये उड़ाने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला आगरा के मोहल्ला जौहरी नगर निवासी मोहित सीकरवार के रूप में हुई हैं। पुलिस इस मामले मे एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 
जांचकर्ता ने बताया कि गत 27 जुलाई को यूपी के जिला हरदोई के गांव बुटामोऊ निवासी विनीत सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि वह बावल की एक कंपनी में नौकरी करता है। वह सुठानी गांव में किराए के मकान में रह रहा है। 12 जुलाई को वह इंस्टाग्राम देख रहा था। उसी दौरान उसने अपने फोन पर एक ऐप डाउनलोड कर ली। ऐप डाउनलोड करते ही उसका फोन हैक होने के बाद बंद हो गया। लगभग 15 मिनट बाद उसका फोन अपने आप चल गया। उसने अपना फोन-पे बैलेंस चेक किया तो खाते से 50 हजार रुपये गायब मिले। 
पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी यूपी के जिला आगरा के गांव गढ़ी जहान सिंह निवासी सौरव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
 
WhatsApp Image 2026-09-03 at 11.49.20 AM
 
 
ठगी की रकम आरोपी सौरव के खाते में ट्रांसफर हुई थी। जो इस मामले में पुलिस ने बुधवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला आगरा के मोहल्ला जौहरी नगर निवासी मोहित सीकरवार भी गिरफ्तार कर लिया है।
 
आरोपी मोहित सीकरवार ने आरोपी सौरव का बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका अदा की थी। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad