Kaithal News: अवैध असला रखने के अलग-अलग 2 मामलों में 2 आरोपी काबू, 2 अवैध देशी पिस्टल बरामद।

Desh Rojana
On

असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में आरोपी काबू कर लिए गए। जिनके कब्जे से 315 बोर के अवैध देसी पिस्टल बरामद हुए।

कैथल:  असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत शुक्रवार को अलग-अलग मामलों में आरोपी काबू कर लिए गए। जिनके कब्जे से 315 बोर के अवैध देसी पिस्टल बरामद हुए।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले मामले में थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एंटी व्हीकल थैफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई मुकेश कुमार की अगुवाई में एएसआई राममेहर की अपराधों की रोकथाम के संबंध में सेक्टर 18 कैथल में मौजूद थी। सहयोगी सूत्रों से पुलिस टीम को गुप्त जानकारी मिली कि सुभाष नगर कैथल निवासी मनोज कुमार के पास अवैध देशी कट्टा है और वह सेक्टर 18 कैथल स्थित पार्क में खड़ा है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत दबिश देकर बताए गए हुलिए के व्यक्ति को काबू कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 19, सुभाष नगर कैथल निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपी की जींस पेंट की जेब से 315 बोर का अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। जिस बारे थाना सिविल लाईन में मामला दर्ज करके मौके पर पहुंचे एएसआई संदीप कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

photo 2345
अवैध असला सहित आरोपी एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ गिरफ्त में।

 

दूसरे मामले में सीआईए-कैथल प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की अगुवाई में एसआई प्रवीन कुमार व एचसी दिनेश कुमार की टीम थाना पुंडरी क्षेत्र के गांव मुंदड़ी बस अड्डे पर मौजूद रहते हुए सहयोगी सूत्रों से गुप्त जानकारी मिली कि गांव नीमवाला निवासी सुशील उर्फ रौन्नी के पास अवैध देशी पिस्तौल है और वह कैथल-करनाल रोड पर हांसी-बुटाना नहर पुल के पास वाहन के इंतजार में खड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम द्वारा तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी नहर की कच्ची पटरी की तरफ भागने लगाजिसे पुलिस टीम ने करीब 15-20 कदम की दूरी पर काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान गांव नीमवाला निवासी सुशील उर्फ रौन्नी के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पेंट से 315 बोर का अवैध देशी पिस्तौल बरामद हुआ। जांच करने पर पिस्तौल का चैम्बर खाली मिला। जिस बारे थाना पुंडरी में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपियों के को अदालत में पेश किया जाएगा, जिनसे पूछताछ की जा रही हैं।

cia
अवैध असला सहित आरोपी सीआईए-1 पुलिस गिरफ्त में।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad