Palwal/ Hodal News: पक्ष विपक्ष के नेताओं ने विधायक हरेन्द्र रामरतन की माता के निधन पर की श्रद्धाजलि अर्पित
बाबरी मोड़ स्थित विधायक हरेन्द्र रामरतन के निवास पर उनकी माता स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन के बाद से शोक सभाओं का दौर लगातार जारी है।
होडल। बाबरी मोड़ स्थित विधायक हरेन्द्र रामरतन के निवास पर उनकी माता स्वर्गीय गिर्राजो देवी के निधन के बाद से शोक सभाओं का दौर लगातार जारी है। इसी बीच शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए पक्ष विपक्ष के नेताओं ने भी विधायक की माता गिर्राजों देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार को ढाढ़स बंधाया।

बृहस्पतिवार को विधायक निवास स्थान पर स्वर्गीय गिर्राजो देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करने एवं शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए क्षेत्र एवं आसपास के जनप्रतिनिधि, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता तथा गणमान्य लोगों सहित बाबल विधायक कृष्ण कुमार, केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के ओएसडी किरणपाल खटाना , पूर्व मंत्री मूलचंद शर्मा , कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व विधायक पलवल करण दलाल, पूर्व मंत्री चौधरी हर्ष कुमार, पूर्व मंत्री जगदीश नायर, नूह से विधायक आफताब अहमद, मेहरचंद गहलोत, पूर्व जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया,पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत सहित अन्य सैकड़ों लोगों ने विधायक हरेन्द्र रामरतन की माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



