Kaithal/ Gulha Cheeka News: गुहला में संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के ठिकानों पर की गई सघन जांच
नशा व शराब तस्करों की धरपकड़ व अन्य अपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पुलिस लगातार प्रयासरत है।
गुहला चीका। नशा व शराब तस्करों की धरपकड़ व अन्य अपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वीरवार की सुबह थाना चीका एसएचओ इंस्पेक्टर राजेश कुमार की अगुवाई में गांव कल्लर माजरा में तथा थाना गुहला प्रभारी एसआई रणदीप सिंह की अगुवाई में गांव खरकां में संदिग्ध नशा व शराब तस्करों के घर व अन्य ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान घरों की जांच सहित अन्य जगह की छानबीन की गई कि कहीं किसी जगह कोई मादक पदार्थ छिपा रखा हो या कोई नशा बेचने वाला या आपराधिक कार्य करने वाला गैर कानूनी तरीके से न रहता हो।
एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करना व अपराधियों व नशा तस्करों में भय उत्पन्न करना है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में मुख्य रूप से नशा तथा शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसना है, जिला पुलिस का उद्देश्य कैथल जिला को नशा मुक्त बनाना है। इसके साथ साथ पुलिस द्वारा सर्च आपरेशन के अलावा वहां मौजूद आमजन को समझाया गया कि किसी प्रकार के मादक पदार्थ बेचने वाले या अन्य किसी अपराधी के बारे में पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा, इसके साथ साथ नशा ना करने बारे भी जागरूक किया गया। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा और इससे या तो अपराधिक व्यक्ति अपराध करना छोड़ देगा या वह कैथल के क्षेत्र को छोड़ देगा। नशा तस्करों को कड़ा संदेश देते हुए एसपी ने कहा की नशा बेचकर अर्जित की गई सम्पति की भी जांच पड़ताल की जा रही है और नशा बेचकर कमाई गई अवैध सम्पति को अटैच करवाया जाएगा। आमजन बेझिझक नशा तस्करों की सूचना पुलिस को दें, ताकि उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जा सके क्योंकि नशा तस्करों की असली जगह जेल है।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



