Kaithal /Gulha Cheeka News: मारपीट और फायरिंग करने के मामले में थाना पुलिस द्वारा आरोपी काबू

Desh Rojana
On

गुहला हलका के गांव नागल में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस प्रभारी एसआई मुकेश रानी की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव नागल निवासी गगन नाथ को काबू कर लिया गया।

गुहला चीका। गुहला हलका के गांव नागल में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में पुलिस प्रभारी एसआई मुकेश रानी की अगुवाई में एएसआई राजेश कुमार की टीम द्वारा आरोपी गांव नागल निवासी गगन नाथ को काबू कर लिया गया।

firing

आरोपी पर विवाद के दौरान लाइसेंसी गन से फायरिंग करने का आरोप है। फायरिंग में गोली का निशाना चूक गया, लेकिन छर्रे लगने से युवक घायल हुआ था। थाना सीवन प्रभारी एसआई मुकेश रानी ने बताया कि गांव नागल निवासी अजय कुमार कि शिकायत अनुसार जमीन को लेकर शमशेर सिंह पक्ष के साथ उनका विवाद चल रहा था, जिसके चलते 25 अगस्त की रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष जमीन के मामले को लेकर आमने-सामने हुए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान आरोपी गगनाथ ने उसके बेटे की लाइसेंसी 315 बोर रिवाल्वर से अजय की तरफ फायर किया। गोली अजय को नहीं लगी, लेकिन फायर के छर्रे उसकी दाहिनी बाजू और कोहनी पर लगे। इसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें अजय समेत परिवार के कई लोग घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल गुहला ले जाया गया। जिस बारे थाना सीवन में मामला दर्ज कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी गन बरामद कर ली गई। जो लाइसेंसी गन आरोपी के बेटे के नाम है। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही हैं।    

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad