Rewari News: सड़कों को यातायात चालन के लिए सुरक्षित बनाना सभी की जिम्मेदारी : डीसी

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए नए निर्देश

Desh Rojana
On

डीसी अभिषेक मीणा ने जिला भर में सड़कों पर यातायात का सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की और अहम दिशा निर्देश दिए। 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला भर में सड़कों पर यातायात का सुचारू और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति के साथ बैठक की और अहम दिशा निर्देश दिए।
 
DC REWARI
 
 
उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के अधिकारी वाहन चालकों के लिए सुविधा जनक मार्ग उपलब्ध करवाने के अपने दायित्व को निभाएं। जिला में सड़कों पर जल भराव नहीं हो, इसके लिए ड्रेन की सफाई संबंधित विभागों के अधिकारी सुनिश्चित करें। 
डीसी ने गुरुवार को सचिवालय सभागार में बुलाई गई अहम बैठक में बोल रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने खनन, माइनिंग, नशा रोधी और चिह्नित अपराध को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ अलग बैठक कर उनको जरूरी निर्देश दिए।
 
डीसी अभिषेक ने कहा कि लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन सभी सड़कों को दुरुस्त रखा जाए। जिला से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, राजकीय मार्गो मेन रोड सहित जिला की अन्य सड़कों और चौराहों पर राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कार्यवाही अमल में लाएं और क्षतिग्रस्त सड़कों की तुरंत मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही सभी सड़कों के अवैध कट तुरंत प्रभाव से बंद करवाना सुनिश्चित करें। 
 
उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सड़कों पर गड्ढों को दुरुस्त करने के साथ ही टी - प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अभियान चलाकर सभी स्कूल वाहनों की जांच की जाए। इसमें सड़क सुरक्षा नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी दलबीर सिंह, एसडीएम बावल संजीव कुमार और डीएसपी पवन कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad