Palwal News : छात्राओं ने पुलिस कर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया

Desh Rojana
On

पुलिस लाइन पलवल स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा की गई, जबकि संचालन मीना देवी जॉइंट सेक्रेटरी स्काउट गाइड द्वारा किया गया।

पुलिस लाइन पलवल स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के प्रांगण में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स पलवल के मार्गदर्शन में रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा की गई, जबकि संचालन मीना देवी जॉइंट सेक्रेटरी स्काउट गाइड द्वारा किया गया। cc

कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया भारतीय त्योहार प्रेम और सौहार्द के प्रतीक हैं। स्काउटिंग के जिला संगठन आयुक्त योगेश सौरोत के मार्गदर्शन में विद्यालय की बीएससी यूनिट द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। त्योहारों के अवसर पर पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने घर नहीं जा पाते हैं, उनको अपनेपन का एहसास कराते हुए "वसुदेव कुटुंबकम" ध्येय वाक्य का अनुसरण करते हुए विद्यालय की स्काउट गाइड की छात्रा आन्या बेनीवाल, पूर्वी, जोया, ऋचल, ऋद्धि, तन्वी तिवारी, अंजू, और मीसा द्वारा इंस्पेक्टर ओमप्रकाश, अंग्रेजी शाखा प्रभारी एस आई सुनील कुमार ए.सी. पोहप सिंह चाहल, कांस्टेबल कुलदीप व दिनेश सहित अन्य पुलिस कर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुखमय जीवन की कामना की है। पुलिसकर्मियों ने भी आभार व्यक्त करते हुए शगुन देकर छात्राओं को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad