Palwal News : कदम प्रोग्राम के तहत हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने 50 पौधों का रोपण किया
कदम प्रोग्राम के तहत होडल खंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनीखेड़ा के प्रांगण में हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया ने 50 पौधों का रोपण किया व लगभग 50 पौधे स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को वितरित किए। इनमें फलदार व छायादार पौधे थे।

पौधारोपण जगत सिंह खंड शिक्षा अधिकारी होडल व डॉ मुकेश तंवर सरपंच ग्राम पंचायत बामनीखेड़ा और रत्तीराम मीणा जिला कॉर्डिनेटर कदम प्रोग्राम के माध्यम से किया गया। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक प्रेमदत्त, राजीव बघेल, नितिन पांचाल व अन्य अध्यापक मौजूद रहे। रत्तीराम मीणा बच्चों को पेड़ पौधों के महत्व बताया और बच्चों द्वारा लगाए गए पौधे की देखभाल करने की शपथ दिलाई।

About The Author
संबंधित समाचार