Palwal News: उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने दयालु-2 योजना के तहत सात मामलों को वित्तीय सहायता के लिए दी स्वीकृति
सभी लंबित मामलों का शीघ्र सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से दिलाएं योजना का लाभ
जिला प्रशासन की ओर से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु--2) के अंतर्गत पात्र परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।
पलवल: जिला प्रशासन की ओर से दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु--2) के अंतर्गत पात्र परिवारों को अनुग्रह सहायता राशि प्रदान करने संबंधी मामलों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के समक्ष प्राप्त आवेदनों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा प्रत्येक मामले की पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों और संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर जांच की गई तथा सात मामलों को वित्तीय सहायता के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में इस बार सात नए मामलों को स्वीकृति के लिए प्रस्तावित किया गया।

उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र सत्यापन कर पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से योजना का लाभ दिलाएं। साथ ही संबंधित विभागों को आवेदन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और पात्र परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दयालु-2 योजना के तहत प्राप्त होने वाले सभी मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए, ताकि पात्र लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि दयालु-2 योजना का उद्देश्य परिवार के कमाऊ सदस्य की मृत्यु अथवा अन्य निर्धारित परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान करना है। इसलिए किसी भी पात्र परिवार को योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए। साथ ही अपात्र मामलों को नियमों के अनुसार ही निस्तारित किया जाए।
बैठक में इनकी रही उपस्थिति :
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएसपी नरेंद्र खटाना, जिला सांख्यिकी अधिकारी संजय गुप्ता, सहायक ब्रह्म प्रकाश सहित समिति के सभी सदस्य एवं संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author
नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।
संबंधित समाचार



