Palwal news : एसवीएसयू सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार सौरोत को मिलेगा राज्य शिक्षक अवार्ड

Desh Rojana
On

एसवीएसयू सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार सौरोत को राज्य शिक्षक अवार्ड-2024 के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

पलवल। एसवीएसयू सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रिंसिपल सतेंद्र कुमार सौरोत को राज्य शिक्षक अवार्ड-2024 के लिए चुना गया है। उन्हें यह अवार्ड शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया जाएगा। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

dd

पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक लाख रुपए नकद, मेडल, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया जाएगा। इस उपलब्धि के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि सतेंद्र कुमार सौरोत एक आदर्श शिक्षक हैं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दिया है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि सतेंद्र कुमार सौरोत के नेतृत्व में एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने भी इस उपलब्धि पर सतेंद्र कुमार सौरोत को बधाई दी। इस उपलब्धि पर एसवीएसयू सीनियर सेकेंड्री स्कूल में ख़ुशी की लहर दौड़ गई। सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी प्राचार्य सतेंद्र कुमार सौरोत को बधाई दी। इस उपलब्धि पर उन्होंने कहा कि अनुशासन और निष्ठा से शिक्षण करना उनकी प्राथमिकता रहा है। इस पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उन्होंने हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति कृतज्ञता जताई। गौरतलब है कि सतेन्द्र कुमार सौरोत पूर्व में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंड्री स्कूल फरीदाबाद में प्राचार्य थे और वर्तमान में एसवीएसयू सीनियर सेकेंड्री स्कूल में प्राचार्य के रूप में कार्यरत हैं और यह इनोवेटिव कैटेगरी में देश का पहला स्किल स्कूल है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad