Palwal News : प्लास्टिक के दुष्प्रभाव पर विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
प्लास्टिक के दुष्प्रभाव विषय पर राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद के निर्देशन व इको क्लब के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए इको क्लब के जिला कोऑर्डिनेटर डीओसी योगेश सौरोत ने बताया जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत तथा डाइट जनौली से प्रवक्ता जितेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में पॉलिथीन से होने वाले दुष्प्रभावों के विषय पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

जिसके अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों में निबंध, नाटक, प्रदर्शनी, पेंटिंग, स्लोगन आदि के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण में प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों को भली भांति जाना है तथा इन दुष्प्रभावों कम करने के लिए इस अभियान को विभिन्न जागरूकता के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया है। अभियान के अंतर्गत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय होडल में इको क्लब इंचार्ज हरीश कुमार, बंचारी में महेश कुमार, पिंगोड में संतोष कुमार, धतीर में नरेश डागर, कटेसरा में राकेश तेवतिया, दूधौला में नेहा रावत, बहीन में नरेंद्र कुमार आदि के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई है। गौरतलब है जिले के सभी विद्यालयों में इको क्लब का निर्माण किया हुआ है जिनके बेहतरीन संचालन के लिए इको क्लब इंचार्ज भी बनाया हुआ है जो समय-समय पर विभाग के निर्देशानुसार गतिविधियों का संचालन करते हैं।

About The Author
संबंधित समाचार