Nuh Mewat News: 12 हजार गेस्ट टीचरों ने विधायक आफताब अहमद के माध्यम से सरकार से लगाई नियमितीकरण की गुहार
20-21 वर्षों से सरकारी स्कूलों में दे रहे सेवाएं, हाईकोर्ट के आदेश लागू कराने की मांग
हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों और उनके परिवारों ने नूंह विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद से गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग की है। गेस्ट टीचरों की ओर से विधायक को सामूहिक अपील भेजकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नियमितीकरण संबंधी आदेशों को जल्द लागू कराने की मांग की गई है।
नूंह: हरियाणा के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों और उनके परिवारों ने नूंह विधायक एवं पूर्व मंत्री चौधरी आफताब अहमद से गेस्ट टीचरों को नियमित करने की मांग की है। गेस्ट टीचरों की ओर से विधायक को सामूहिक अपील भेजकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के नियमितीकरण संबंधी आदेशों को जल्द लागू कराने की मांग की गई है।

गेस्ट टीचरों ने अपनी अपील में कहा कि वे पिछले 20-21 वर्षों से सरकारी स्कूलों में पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सेवाएं दे रहे हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की है, जो अब सेवानिवृत्ति की उम्र के करीब पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक नियमित नहीं किया गया है।
अपील में कहा गया है कि वर्ष 2014 में सरकार द्वारा बनाई गई 16 जून 2014 और 18 जून 2014 की नीतियों की सभी शर्तें गेस्ट टीचर पूरी करते हैं। इसके बावजूद नियमितीकरण का लाभ उन्हें नहीं मिल पाया है।
गेस्ट टीचरों ने दावा किया कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ ने CWP-5686-2016 (O&M) में 25 मई 2026 को आदेश जारी करते हुए गेस्ट टीचरों की सेवाओं को दो माह के भीतर नियमित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद डबल बेंच के समक्ष हुई LPA-2097-2026 की 6 अगस्त 2026 की कार्यवाही में भी दो माह में नियमितीकरण से संबंधित आदेशों की पुष्टि होने का हवाला दिया गया है।
गेस्ट टीचरों ने विधायक आफताब अहमद से आग्रह किया कि वे सरकार के समक्ष उनकी मांग को मजबूती से उठाएं और हाईकोर्ट के आदेश को जल्द से जल्द लागू करवाने में सहयोग करें, ताकि प्रदेश के करीब 12 हजार गेस्ट टीचरों और उनके परिवारों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
सामूहिक अपील में मैना यादव, कुतुबुद्दीन, फारूक अहमद, कृष्ण धारसूल, नाजिर हुसैन, आमीन खान, राजेंद्र शास्त्री, कचू खान, भालीन खान, कुलदीप झरौली, इनवाल, गुलाब सिंह, पारस शर्मा, नाजिर, करार हुसैन, नरेंद्र संधू और अफजल सहित बड़ी संख्या में गेस्ट टीचरों के नाम शामिल हैं। अपील के अंत में इसे प्रदेश के समस्त 12 हजार गेस्ट टीचरों एवं उनके परिवारों की सामूहिक मांग बताया गया है।

About The Author
संबंधित समाचार



