Faridabad News : निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच नगर निगम प्रशासन ने शहर में कूड़ा उठाने और सफाई कार्य शुरू कराया
शहर वासियों से निगम की अपील निर्धारित स्थान पर ही डालें कूड़ा
निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में जगह-जगह फैले कूड़े के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम फरीदाबाद प्रशासन ने अपने स्तर पर कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था को सुचारू करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
फरीदाबाद। निगम कर्मचारियों की हड़ताल के बीच शहर में जगह-जगह फैले कूड़े के कारण नागरिकों को हो रही परेशानी को देखते हुए नगर निगम फरीदाबाद प्रशासन ने अपने स्तर पर कूड़ा उठाने और सफाई व्यवस्था को सुचारू करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के सभी जोनों में जगह-जगह जमा कूड़े को उठाने का कार्य शुरू कराया गया है। इसके साथ ही रात्रि के समय स्वीपिंग मशीनों के माध्यम से प्रमुख सड़कों की सफाई भी कराई जा रही है, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो। कूड़ा उठाने के लिए निगम प्रशासन द्वारा जेसीबी और ट्रैक्टरों को कार्य में लगाया गया है। निगम की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और अन्य स्थानों पर फैले कूड़े को उठाकर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने में जुटी हैं। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था पर पड़े प्रभाव को कम करते हुए नागरिकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जाए और शहर में स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण बनाए रखा जाए। नगर निगम प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में निगम का सहयोग करें।

About The Author
संबंधित समाचार



