Gurugram News: ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर गुरुग्राम पुलिस सख्त, 4706 वाहन चालकों पर कार्रवाई
गलत लेन में चलने वाले 2646 और रॉन्ग साइड के 2060 चालकों के कटे चालान, 41.38 लाख रुपये का जुर्माना
शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। 1 से 15 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियानों में पुलिस ने गलत लेन और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 4706 वाहन चालकों के चालान किए। इन चालानों के जरिए कुल 41 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
गुरुग्राम: शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। 1 से 15 अगस्त तक चलाए गए विशेष अभियानों में पुलिस ने गलत लेन और रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वाले 4706 वाहन चालकों के चालान किए। इन चालानों के जरिए कुल 41 लाख 38 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

गलत लेन में चलने पर 2646 चालकों पर कार्रवाई: लेन ड्राइविंग को लेकर चलाए गए अभियान में पुलिस ने निर्धारित लेन का पालन नहीं करने वाले 2646 वाहन चालकों के चालान किए। इन पर कुल 28 लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस के अनुसार, गलत लेन में वाहन चलाने और अचानक लेन बदलने से सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है।
रॉन्ग साइड वालों पर भी सख्ती: रॉन्ग साइड ड्राइविंग के खिलाफ चलाए गए अभियान में 2060 वाहन चालक नियम तोड़ते मिले। इनके चालान कर 13 लाख 1 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित दिशा और लेन में ही वाहन चलाने की हिदायत दी है। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चालान की कार्रवाई से पहले ट्रक, बस, स्कूल बस, ऑटो रिक्शा और विभिन्न कंपनियों के चालकों को लेन ड्राइविंग के नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। इसके बावजूद नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस के मुताबिक, लेन ड्राइविंग से यातायात को व्यवस्थित रखने के साथ हादसों का जोखिम भी कम किया जा सकता है। गुरुग्राम पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा को लेकर ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

About The Author
संबंधित समाचार



