Palwal News : एसवीएसयू में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह

कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, परिसर में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Desh Rojana
On

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान परिसर में तिरंगा यात्रा भी निकली गई।

पलवल। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस दौरान परिसर में तिरंगा यात्रा भी निकली गई। ii
होमगार्ड की टुकड़ी, एसवीएसयू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों और एनएसएस कैडेट्स ने मार्च-पास्ट करते हुए तिरंगे को सलामी दी। पूरा विश्वविद्यालय परिसर तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और देशभक्ति के तरानों ने वातावरण में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ट्रांजिट कैंपस में निदेशक प्रोफेसर सुजाता शाही ने ध्वजारोहण किया और होमगार्ड टुकड़ी की सलामी ली। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान की याद दिलाने का पर्व है, जिनके कारण हम आज स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमारा दायित्व है कि हम उन बलिदानों को केवल स्मरण न करें, बल्कि उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान भी दें। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि आज भारत एक नए युग की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत का जो संकल्प देश के सामने रखा है, वह 140 करोड़ भारतीयों का राष्ट्रीय संकल्प है। विकसित भारत वह होगा जो कौशल, ज्ञान, विज्ञान, तकनीक, नवाचार, रोजगार, उद्यमिता, सामाजिक समरसता और आत्मनिर्भरता में विश्व का नेतृत्व करे। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में कौशल की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय वर्तमान में कौशल का सबसे बड़ा ध्वजवाहक है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सभी से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य में अपनी रचनात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि 15 अगस्त हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर देता है, जिनके त्याग, संघर्ष और बलिदान ने हमें आजादी दिलाई। ऐसे महान देशभक्तों के सपनों का भारत बनाने की जिम्मेदारी अब हमारी पीढ़ी के कंधों पर है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य कौशल, तकनीक और नवाचार के बल पर ही प्राप्त किया जा सकता है। स्किल कॉम्पिटिशन में राष्ट्रीय स्तर पर एसवीएसयू का नाम करने वाले पूर्व छात्र मेडलिस्ट सुनील कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार और कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को मंच पर सम्मानित किया और उन्हें भविष्य में सर्वश्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया। होमगार्ड के जवानों को भी सम्मानित किया गया। देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रमों ने सब में जोश भर दिया।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad