Dhand Pundari Kaithal News: ढांड पहुंचने पर सीएम नायब सैनी का भाजपाईयों व ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

जनता से सीधा जुड़ाव ही संगठन को मजबूत बनाता है : सीएम सैनी

Desh Rojana
On

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी से कुरुक्षेत्र जाते समय ढांड कस्बे में पहुंचे। पंचमुखी चौक पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला गांव चंदलाना के पुल से होते हुए ढांड पहुंचा।

ढांड/पुंडरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हांसी से कुरुक्षेत्र जाते समय ढांड कस्बे में पहुंचे। पंचमुखी चौक पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों और सैकड़ों ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री का काफिला गांव चंदलाना के पुल से होते हुए ढांड पहुंचा। इसी दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक गुर्जर भी मुख्यमंत्री के साथ वाहन में सवार होकर पंचमुखी चौक तक पहुंचे। ढांड पहुंचने पर भाजपा ढांड मंडल अध्यक्ष एवंं मार्कीट कमेटी चेयरमैन विजेंद्र मैहला जडौला, सरपंच जसबीर सिंह, रामस्वरूप गांगल, बलकार सिंह, राजेंद्र गुर्जर, राजपाल शर्मा, नाथा राम पठानिया, संजय कुमार, पाली राम सैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 11.05.41 PM (1)

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी बातचीत की और सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से बेहद सहज एवं आत्मीय अंदाज में मुलाकात की। उन्होंने सभी का हालचाल जाना और कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं और जनता से सीधा जुड़ाव ही संगठन को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि सरकार आमजन के हितों के लिए लगातार कार्य कर रही है और विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गति को निरंतर बनाए रखने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को तीज और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पर्व और राष्ट्रीय पर्व समाज में भाईचारे, एकता तथा देशभक्ति की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने ग्रामीणों का स्नेह और सम्मान के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य जारी रहेगा। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात को लेकर खुशी जताई। स्वागत के दौरान पंचमुखी चौक पर कुछ समय के लिए उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री का सहज व्यवहार कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ उनके आत्मीय संबंधों को दर्शाता है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad