Nuh Mewat News: वंदे मातरम और राष्ट्रगान 5 मिनट तक लगातार गाने के लिए खड़े रहने से बेहोश हुईं एक दर्जन से छात्राएं

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में मचा हड़कंप, अस्पताल में भर्ती की गई।

Desh Rojana
On

 स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नूंह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम और राष्ट्रगान लगातार करीब 5 मिनट तक गाने के लिए गर्मी में खड़े रहने के कारण एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। मौके पर अफरा - तफरी मच गई और आनन - फानन में एंबुलेंस बुलाकर बेहोश हुई छात्राओं को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

नूंह/मेवात: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नूंह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम और राष्ट्रगान लगातार करीब 5 मिनट तक गाने के लिए गर्मी में खड़े रहने के कारण एक दर्जन से अधिक स्कूली छात्राएं बेहोश हो गईं। मौके पर अफरा  तफरी मच गई और आनन - फानन में एंबुलेंस बुलाकर बेहोश हुई छात्राओं को नूंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 11.57.16 PM

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को धूप और उमस भरी गर्मी में लगातार खड़ा करके देशभक्ति गीत गवाए गए। गर्मी बर्दाश्त न कर पाने के कारण छात्राएं एक - एक कर गिरने लगीं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीड़ और लगातार खड़े रहने से बच्चों की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चों को गर्मी में जबरदस्ती खड़ा किया गया और कार्यक्रम के इंतजाम भी पर्याप्त नहीं थे। उनका कहना है कि मौसम को ध्यान में रखे बिना लंबे समय तक बच्चों को धूप में खड़ा रखना उचित नहीं था। घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी बेहोश बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।

WhatsApp Image 2026-08-16 at 11.57.16 PM (2)

डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सभी का स्वास्थ्य सामान्य है और उनका उपचार जारी है। इस घटना के बाद कार्यक्रम के आयोजन पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि देशभक्ति के कार्यक्रम जरूरी हैं, लेकिन बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए समय और व्यवस्था तय की जानी चाहिए। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक रिहर्सल कार्यक्रम के दौरान भी स्कूली बच्चियां बेहोश हो गई थी, पुलिस प्रशासन ने मामले की जानकारी ली है और आगे से इस तरह की स्थिति न बने इसके लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। 

क्या कहते हैं भाजपा जिला अध्यक्ष: सुरेंद्र सिंह पिंटू जिलाध्यक्ष भाजपा नूँह ने पत्रकारों को बताया कि उनके पैतृक गांव उजीना के गर्ल्स स्कूल की करीब दर्जन भर छात्राएं बेहोश हो गई, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए ले जाया गया। छात्राओं को अब छुट्टी दे दी गई है। स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad