Palwal News : केसीएम वर्ल्ड स्कूल में आयोजित हुई युवा भारत पाक कला प्रतियोगिता

Desh Rojana
On

केसीएम वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई के तत्वावधान में युवा भारत पाक कला प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पाक-कला के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास, पोषण संबंधी जागरूकता, स्वच्छता तथा सामूहिक कार्य की भावना को बढ़ावा देना था।

पलवल। केसीएम वर्ल्ड स्कूल में सीबीएसई के तत्वावधान में युवा भारत पाक कला प्रतियोगिता 2026-27 के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में पाक-कला के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ रचनात्मकता, आत्मविश्वास, पोषण संबंधी जागरूकता, स्वच्छता तथा सामूहिक कार्य की भावना को बढ़ावा देना था। bbकक्षा छठी से दसवीं तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित इस अंतर्सदनीय प्रतियोगिता में बिना अग्नि के भोजन तैयार करने की चुनौती रखी गई। विद्यार्थियों ने दो-दो के दल में भाग लेते हुए सलाद, सैंडविच अथवा कैनपे में से किसी एक व्यंजन को तैयार किया। विद्यार्थियों ने उपलब्ध सामग्री का रचनात्मक प्रयोग करते हुए स्वादिष्ट, पौष्टिक और आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत किए। 
प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा। साथ ही, कार्यस्थल को व्यवस्थित रखने तथा भोजन तैयार करने के बाद अपशिष्ट पदार्थों का उचित निपटान करने पर भी जोर दिया गया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति में कल्पनाशीलता और नवीनता का परिचय देते हुए व्यंजनों को आकर्षक रूप प्रदान किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के स्वाद, बनावट, प्रस्तुति, स्वच्छता, पोषण, रचनात्मकता तथा अपशिष्ट प्रबंधन को प्रमुख आधार बनाया गया। प्रतियोगिता के लिए निर्धारित कुल 100 अंकों में स्वाद एवं सुगंध तथा बनावट एवं प्रस्तुति को सर्वाधिक महत्त्व दिया गया। विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता विद्यार्थी आगामी क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में केसीएम वर्ल्ड स्कूल का प्रतिनिधित्व करेंगे। विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने पाक-कौशल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ आत्मविश्वास और टीम भावना का भी परिचय दिया। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों से परे व्यावहारिक जीवन-कौशल सीखने और अपनी प्रतिभा को नए रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करती हैं।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad