Rewari News: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ संयुक्त रूप से बुधवार को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो, तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और न ही किसी को छूने दें। जिला रेवाडी पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।
रेवाड़ी: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर रेवाड़ी पुलिस ने डॉग स्क्वायड के साथ संयुक्त रूप से बुधवार को जिले के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आमजन से अपील की गई कि अगर उन्हें कोई संदिग्ध वस्तु मिले तो, तुरंत पुलिस को सूचित करें। संदिग्ध वस्तु को न तो खुद छुएं और न ही किसी को छूने दें। जिला रेवाडी पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए हुए है। जिला पुलिस व सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों, होटलों, धर्मशालाओं, गेस्ट हाउस, रिजोर्ट, सराय, ढाबो ,बस स्टैंड,रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो, बस अड्डा के आसपास गहनता से कॉम्बिंग व सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने आमजन से अपील की है कि अगर उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति रहता है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित व नजदीकी पुलिस स्टेशन या डायल 112 पर दें।.jpeg)
.jpeg)




