Faridabad News : पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से प्रिंसेस पार्क सोसाइटी में वितरण सम्मान समारोह का आयोजन

Desh Rojana
On

पालन घर जन कल्याण ट्रस्ट की ओर से 16 अगस्त की शाम प्रिंसेस पार्क सोसाइटी ग्रेटर फरीदाबाद में वितरण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जहां एक ओर संस्था की तरफ से महिलाओं को सिलाई मशीन दी गई, वहीं गरीब व जरूरतमंद बच्चों को बैग, कॉपी, किताब आदि स्टेशनरी सामान वितरित किया।

a

c

b

संस्था की संस्थापक शालिनी मेहता ने बताया कि उनकी टीम ने शाम पांच बजे से देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राजेश नागर व विशिष्ट अतिथि केबीनेट मंत्री विपुल गोयल के प्रतिनिधि के तौर पर अमन गोयल शामिल हुए। इसके अलावा पलवल से किसान नेता रतन सिंह सौरोत, दिल्ली से भोला बाबा सहित अनेक समाजसेवी व उद्योगपतियों ने शिरकत की व सहयोग के साथ कार्यक्रम की भरपूर सराहना की। इस दौरान सीनियर सिटिजन को भी तिरंगा व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। शालिनी ने बताया कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद बच्चों के लिए काम कर रही है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad