Rewari/Bawal News: गांव साबन के ही प्राचीन कुएं में 32 वर्षीय युवा का लगभग 1 सप्ताह पुराना संदिग्ध परिस्थिति में सड़ा गला शव बरामद

Desh Rojana
On

बावल उपमंडल क्षेत्र के गांव साबुन के बहरामपुर भड़ंगी रोड स्थित प्राचीन कुएं में बावल पुलिस को लगभग एक सप्ताह पुराना संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला।

 बावल। बावल उपमंडल क्षेत्र के गांव साबुन के बहरामपुर भड़ंगी रोड स्थित प्राचीन कुएं में बावल पुलिस को लगभग एक सप्ताह पुराना संदिग्ध परिस्थिति में शव मिला। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे सूखे कुएं में से लगभग 4 घंटे के उपरांत इस शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई प्रारंभ की।
 
dead body
गांव साबन के बंद पड़े प्राचीन कुएं में से शव को बरामद करते हुए पुलिस अधिकारी।
 
गांव साबन के सरपंच एडवोकेट चरण सिंह ने बताया कि गांव सावन की आबादी के निकट में बहरामपुर भड़ंगी रोड पर पूरी तरह सुरक्षित कूए के निकट भारी भरकम बरगद के पेड़ की छाया में अनेक लोग पूर्व की भांति बैठे थे। इसी दौरान गांव के एक युवा के गोद में लगभग 3 वर्षीय बेटा अपने बाबा को इधर-उधर घूमने के लिए परेशान कर रहा था। आपस में हंसी-मजाक करते हुए दादा कुत्ते को कुएं की ओर ले गया। अचानक उनकी नजर प्राचीन लगभग 60 फीट गहरे सुखे कुएं से बदबू आने पर शक होने के कारण शव को ढके हुए देखा गया। 
सरपंच चरण सिंह ने बावल पुलिस को यह सूचना बीती शाम दी। अथक प्रयासों के उपरांत आज दोपहर रेवाड़ी व बावल दमकल कर्मियों की सहायता से लगभग 60 फीट गहरे सुखे कुएं में से लगभग एक सप्ताह पूर्व गले सडे शव को निकालने के उपरांत उसकी पहचान ग्रामीणों ने गांव के ही जसबीर उम्र लगभग 32 वर्षीय उच्च दयाराम के रूप में की है। 
ग्राम सरपंच चरण सिंह ने बताया कि मृतक जसवीर के माता-पिता लगभग 10 से 15 वर्ष पूर्व उसका साथ छोड़ गए। उत्तर प्रदेश निवासी धर्मपत्नी  लगभग 10 दिन पूर्व शिवरात्रि अवसर पर परिवार में अपने भाई के कावड़ लाने की खुशी में अपने घर गई हुई है। जसवीर अकेला ही घर पर रहता था। मृतक के 7 वर्षीय बेटे को उसकी पत्नी बेटे की बुआ मनीता के पास छोड़ कर गई थी। गत 10 अगस्त को शिवरात्रि से पूर्व जसवीर की छोटी बहन मनीता उसके बेटे के साथ शिवरात्रि पर अपने भाई से मिलने आई थी। लेकिन शिवरात्रि पर भाभी अपने पीहर गई हुई थी ।भाई कभी-कभी शराब पीता था। वह भी नहीं मिला, तब बहन मनीता परेशान होकर वापस अपने ससुराल चली गई। 
अनुमान लगाया जाता है कि मृतक शिवरात्रि से लगभग 2 दिन पूर्व ही गांव में देखा गया था।
 वह अकेला रहता था। मेहनत मजदूरी करता था। आज उसकी पहचान कुएं से बरामद होने के उपरांत गांव में सन्नाटा से छा गया। उत्तर प्रदेश निवासी उसकी पत्नी चार बहनों परवीन, मनीता अनोखी व सबसे छोटी बहन ज्योति को उनके ससुराल में सूचित किया गया है। 
इस मामले में कार्रवाई कर रहे सब इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने बताया कि मृतक के परिजनों के पहुंचने के बाद इस शव को परीक्षण के लिए  बावल से रेवाड़ी अस्पताल में भेज दिया गया है। 
शव के परीक्षण के बाद आने वाली रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad