Kaithal News: फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट के जरिए 9.50 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी पहले गिरफ्तार।

Desh Rojana
On

जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा साइबर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

कैथल: जिला पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने तथा साइबर ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के आदेशानुसार लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना साइबर अपराध पुलिस ने फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से फर्जी इन्वेस्टमेंट वेबसाइट का झांसा देकर लाख 50 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम प्रभारी पीएसआई रवि कुमार की अगुवाई में एसआई सुरेंद्र सिंह की टीम द्वारा आरोपी गांव भोडिया खेड़ा जिला फतेहाबाद हाल कबीर बस्ती फतेहाबाद निवासी सुरज व भाटिया कालोनी फतेहाबाद निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ शुटर को गिरफ्तार कर लिया गया।

kaithal1233
साइबर ठगी का आरोपी पुलिस गिरफ्त में

 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया की गुहला निवासी अशोक कुमार की शिकायत अनुसार उसकी फेसबुक आईडी पर मई 2026 में नंदिता सूद नाम की फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। रिक्वेस्ट स्वीकार करने के बाद मैसेंजर पर बातचीत शुरू हुई। इसके बाद उक्त महिला ने शिकायतकर्ता से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट से अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। भेजे गए लिंक के माध्यम से शिकायतकर्ता ने http://www.imketen.net वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाया। शुरुआत में छोटी रकम निवेश करने पर वेबसाइट पर मुनाफा दिखाया गया तथा रकम निकालने में भी सफलता मिली। इससे शिकायतकर्ता को वेबसाइट पर विश्वास हो गया। इसके बाद फर्जी वेबसाइट के कस्टमर केयर के माध्यम से शिकायतकर्ता को अलग-अलग बैंक खातों की डिटेल भेजी गई और निवेश के नाम पर लगातार रकम जमा करवाने के लिए कहा गया।

शिकायतकर्ता ने जून 2026 के दौरान आरोपियों द्वारा बताए गए 11 अलग-अलग बैंक खातों में कुल लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट पर शिकायतकर्ता के वर्चुअल अकाउंट में निवेश की रकम पर मुनाफा जोड़कर 38,49,174 रुपये का बैलेंस दिखाया। जब शिकायतकर्ता ने इस रकम को अपने बैंक खाते में निकालने का प्रयास किया तो फर्जी कस्टमर केयर द्वारा निकासी रोक दी गई। इसके बाद रकम निकालने के लिए 25 प्रतिशत भुगतान शुल्क के नाम पर 7,17,296 रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। शिकायतकर्ता को ठगी का संदेह होने पर उसने और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उसका विड्रॉल पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। जिस बारे थाना साइबर क्राइम कैथल में मामला दर्ज किया गया। उक्त मामले में पहले ही एक आरोपी अनिल कुमार को काबू किया जा चुका हैं। दोनों आरोपी खाताधारकों व साइबर ठगों के बीच में कमीशन पर खातों को उपलब्ध करवाते थे। दोनों आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad