Nuh Mewat News: हकीम आस मोहम्मद फलैंडी को फिर मिली मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ प्रकोष्ठ हरियाणा की कमान

नियुक्ति पर मेवात और हरियाणा में खुशी की लहर, समर्थकों ने जताया राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार

Desh Rojana
On

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पद पर हकीम आस मोहम्मद फलैंडी को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट दादू खान ने हकीम आस मोहम्मद की पुनर्नियुक्ति करते हुए उन्हें हरियाणा प्रदेश की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही मेवात सहित हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

मेवात: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच गौ प्रकोष्ठ हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष पद पर हकीम आस मोहम्मद फलैंडी को एक बार फिर जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट दादू खान ने हकीम आस मोहम्मद की पुनर्नियुक्ति करते हुए उन्हें हरियाणा प्रदेश की कमान सौंपी है। उनकी नियुक्ति की खबर सामने आते ही मेवात सहित हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रों में उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

WhatsApp Image 2026-09-03 at 12.25.20 PM
हकीम आस मोहम्मद फलैंडी लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों और गौ संरक्षण से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पुनः प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने गौ प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट दादू खान, मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक एवं आरएसएस नेता इन्द्रेश कुमार, हाफिज साबरीन तथा अफजाल खान का आभार व्यक्त किया।

हकीम आस मोहम्मद ने कहा कि संगठन ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर जो जिम्मेदारी दी है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच भाईचारे को मजबूत करने के लिए संगठन के माध्यम से लगातार काम किया जाएगा। उन्होंने डॉ. इन्द्रेश कुमार और एडवोकेट दादू खान सहित संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का विशेष रूप से धन्यवाद किया। हकीम आस मोहम्मद फलैंडी की पुनर्नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों ने भी खुशी जताई। समर्थकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में गौ प्रकोष्ठ को हरियाणा में और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक समरसता एवं भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर हकीम इकबाल फलैंडी, अल्ताफ हुसैन फलेंडी, असगर सरपंच फलैंडी, अमीत प्रधान फलैंडी, डॉ. सब्बीर औथा, शमशूद्दीन औथा, वसीम प्रधान बीसरू, खुर्शीद पुनहाना, इरफान रावलकी, शौकत प्रधान रावलकी, आमीन पूर्व पार्षद बिछोर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने हकीम आस मोहम्मद फलैंडी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad