Gurugram News: गुरुग्राम में अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई रहेगी जारी: डीटीपी अमित मधोलिया

Desh Rojana
On

गुरुग्राम में अतिक्रमण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट अमित मधोलिया ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, सड़कों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के साथ-साथ अनधिकृत निर्माण के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

गुरुग्राम: गुरुग्राम में अतिक्रमण और भवन नियमों के उल्लंघन के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) इंफोर्समेंट अमित मधोलिया ने कहा कि सार्वजनिक भूमि, सड़कों, रास्तों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण के साथ-साथ अनधिकृत निर्माण के मामलों में भी नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-29 at 12.07.59 PM

अमित मधोलिया ने बताया कि डीसी उत्तम सिंह के मार्गदर्शन में उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों की शत-प्रतिशत अनुपालना सुनिश्चित की जा रही है। अतिक्रमण और अनधिकृत निर्माण की पहचान कर संबंधित मामलों में नियमों के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी व्यक्ति विशेष को निशाना बनाने के लिए नहीं, बल्कि नियमों की पालना और सार्वजनिक हित को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

स्टिल्ट पार्किंग का व्यावसायिक इस्तेमाल नियमों के खिलाफ: डीटीपी ने स्टिल्ट पार्किंग के दुरुपयोग को लेकर भी स्पष्ट किया कि इसका इस्तेमाल केवल वाहनों की पार्किंग के लिए किया जाना चाहिए। स्टिल्ट फ्लोर को बंद कर कमरे, पीजी, पेइंग गेस्ट, गेस्ट हाउस, दुकान या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां चलाना नियमों के अनुरूप नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्टिल्ट पार्किंग में अवैध निर्माण कर उसका दूसरे कार्यों के लिए इस्तेमाल किए जाने के मामलों की जांच की जा रही है। उल्लंघन पाए जाने पर सीलिंग, तोड़फोड़ सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सार्वजनिक स्थानों पर कब्जे पर भी सख्ती: डीटीपी इंफोर्समेंट ने कहा कि सड़क, रास्ते, सार्वजनिक भूमि और अन्य सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना अनुमति अथवा स्वीकृत भवन योजना के विपरीत किए गए निर्माणों पर भी विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य शहर में सुनियोजित विकास, सुगम यातायात और सार्वजनिक सुविधाओं का उचित उपयोग सुनिश्चित करना है। डीटीपी ने नागरिकों से अपील की कि वे सार्वजनिक स्थानों और पार्किंग क्षेत्रों पर अतिक्रमण न करें तथा अनधिकृत निर्माण से बचें। उन्होंने कहा कि न्यायालयों के निर्देशों और भवन एवं विकास संबंधी नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad