Kurukshetra /Pehowa News: दुर्घटना पीड़ित किसानों के लिए उम्मीद की किरण है मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना : तरणदीप वड़ैच

मार्केट कमेटी कार्यालय में योजना के तहत पीड़ितों को दिए आर्थिक सहायता के चैक

Desh Rojana
On

मार्केट कमेटी की ओर से किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए।

पिहोवा:  मार्केट कमेटी की ओर से किसानों एवं खेतिहर मजदूरों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए गए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने चेक वितरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में मार्केट कमेटी  किसानों और खेतिहर मजदूरों की सहायता के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

cheque 1

पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर दिलाना कमेटी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं । पिहोवा की दोनों अनाज मंडियों में नवीनीकरण का कार्य जोरों से जारी है । जो सीजन से पहले पूरा कर लिया जाएगा। चेयरमैन तरणदीप सिंह वड़ैच ने बताया कि गांव गढ़ी लांगरी के अजमेर सिंह पुत्र जसवंत सिंह ने कृषि कार्य के दौरान दुर्घटना होने पर सहायता के लिए आवेदन किया था। जांच में पाया गया कि चारा काटने की मशीन पर कार्य करते समय उनके दाहिने हाथ की तीन उंगलियां कट गई थीं। सभी दस्तावेजों, गवाहों के बयान और मेडिकल रिपोर्ट की जांच के बाद उनका केस सही पाया गया।

कमेटी का प्रस्ताव पारित होने उपरांत उन्हें 75,000 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की सिफारिश की गई है। इसी प्रकार गांव कंथला के बंगेल सिंह ने भी कृषि कार्य के दौरान घायल होने पर सहायता के लिए आवेदन किया था। जांच में पाया गया कि चारा काटने की मशीन पर काम करते समय उनके बाएं हाथ की उंगली का ऊपरी भाग कट गया था। दस्तावेजों और जांच के आधार पर उनका केस भी सही पाया गया। उन्हें 37,500 रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की सिफारिश की गई है।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Nuh Mewat News: नूंह पुलिस की कार्रवाई तीन गोवंश मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार, गोकशी पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा
Gurugram News: जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने पर जोर
Chandigarh News: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली की कक्षा I से XII तक की पाठ्य-पुस्तकों की अब भारतीय डाक के माध्यम से घर-घर डिलीवरी
Gurgram News: गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान प्राकृतिक जल निकासी तंत्र बहाल किए बिना संभव नहीं : राव इंद्रजीत
Kurukshetra /Pehowa News: दुर्घटना पीड़ित किसानों के लिए उम्मीद की किरण है मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना : तरणदीप वड़ैच