Nuh Mewat News: मुख्यमंत्री आज करेंगे अलवी समाज भवन का विधिवत शिलान्यास

71.82 लाख रुपये की लागत से गांव लाहबास में बनेगा अल्वी भवन

Desh Rojana
On

मेवात के अल्वी समाज को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार, 29 अगस्त को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री खंड पिनगवां के गांव लाहबास में लगभग 71.82 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अल्वी भवन का विधिवत शिलान्यास करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरे अल्वी समाज में खुशी और उत्साह का वातावरण है।

नूंह:  मेवात के अल्वी समाज को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार, 29 अगस्त को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री खंड पिनगवां के गांव लाहबास में लगभग 71.82 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अल्वी भवन का विधिवत शिलान्यास करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर पूरे अल्वी समाज में खुशी और उत्साह का वातावरण है।

WhatsApp Image 2026-08-29 at 12.09.09 PM

अल्वी भवन के निर्माण की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने 9 मार्च, 2024 को की थी। प्रदेश सरकार ने इस घोषणा को धरातल पर उतारते हुए भवन निर्माण के लिए 71.82 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। अब मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं भवन की आधारशिला रखकर समाज को यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदान करेंगे।

यह भवन अल्वी समाज की सामाजिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इसमें सामाजिक बैठकों, शैक्षणिक कार्यक्रमों, प्रतिभा सम्मान समारोहों, जागरूकता अभियानों तथा सामुदायिक आयोजनों के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। भवन बनने से विशेष रूप से युवाओं और विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने तथा सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने के बेहतर अवसर मिलेंगे।

अल्वी समाज के प्रतिनिधियों ने इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त किया है। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अल्वी समाज की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कर सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को साकार किया है।

शिलान्यास समारोह में नूंह, पुन्हाना, पिनगवां, फिरोजपुर झिरका, तावडू, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से अल्वी समाज के गणमान्य व्यक्ति, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल होंगे।

समारोह में मास्टर रफीक अहमद अल्वी, भाजपा नेता जमशेद अहमद अल्वी, हरियाणा हज कमेटी के सदस्य रहीस अल्वी, ताहिर हुसैन अल्वी, पूर्व जिला पार्षद यूनुस अल्वी, एडवोकेट गुलाम नबी आजाद, हाजी खुर्शीद अहमद अल्वी, सरपंच तौफीक अल्वी, मास्टर शाहिद अल्वी, उस्मान गुर्जर नगला मेंबर, निजाम अल्वी, चेयरमैन लियाकत अली, शहाबुद्दीन अल्वी, आजाद अल्वी, मुुंबीन ठेकेदार , हाजी जाकिर हुसैन, डॉ. आस मोहम्मद और जलसा खान सहित दर्जनों गणमान्य लोग मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य अभिनंदन करेंगे। इस अवसर पर सभी प्रतिनिधि अल्वी भवन की सौगात के लिए मुख्यमंत्री एवं हरियाणा सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त करेंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad