Faridabad News : द्वितीय ‘नाट्यदीप’ रंगोत्सव का हुआ आगाज, हास्य नाटक ‘गज फुट इंच’ ने दर्शकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट किया
हरियाणा कला परिषद के सहयोग से 'सबका रंगमंच' थिएटर ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय 'नाट्यदीप' रंगमंच उत्सव के पहले दिन हास्य नाटक ‘गज फुट इंच’ का सफल मंचन किया गया।
हरियाणा कला परिषद के सहयोग से 'सबका रंगमंच' थिएटर ग्रुप द्वारा आयोजित तीन दिवसीय द्वितीय 'नाट्यदीप' रंगमंच उत्सव के पहले दिन हास्य नाटक ‘गज फुट इंच’ का सफल मंचन किया गया।

सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी खेल एवं युवा कल्याण और पर्यावरण प्रेमी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुष्कर सागर और अभिषेक राठौर के निर्देशन में तैयार इस नाटक की शानदार कॉमेडी और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा और सभागार ठहाकों से गूंज उठा।नाटक में मुख्य कलाकार की भूमिका में साहिल, ताविन्दा, पृथ्वी साहनी, स्वाति, सलोनी, अभिषेक राठौर, आकाश और राजेंद्र यादव एवं सौरभ पाठक ने अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि सुखबीर मलेरना जी, मुकेश वशिष्ठ और महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील शर्मा ने भी शिरकत की।

About The Author
संबंधित समाचार