Mewat Taudu News: वॉलीबॉल में निजामपुर की टीम बनी विजेता, जौरासी रही उपविजेता

एम3एम फाउंडेशन ने राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में झामुवास स्टेडियम में कराया वॉलीबॉल मैच

Desh Rojana
On

एम3एम फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 को तावडू के झामुवास स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया।

तावडू। एम3एम फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 जुलाई 2026 को तावडू के झामुवास स्टेडियम में वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निजामपुर, धुलावट, जौरासी, तावडू, फतेहपुर, डिधारा-पढेनी तथा उटोन ग्राम पंचायतों की आठ टीमों ने हिस्सा लिया। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया और मुकाबले के दौरान मैदान में खिलाड़ियों के साथ दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।
 
1002849397
 
कार्यक्रम में तावडू नगरपालिका उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारद्वाज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। फतेहपुर ग्राम पंचायत के सरपंच अशोक तथा तावडू के युवा भाजपा नेता हेमंत की भी विशेष उपस्थिति रही। रोमांचक मुकाबलों के बाद निजामपुर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि जौरासी की टीम उपविजेता रही। विजेता और उपविजेता टीम को अतिथियों ने मोमेंटो एवं वॉलीबॉल किट देकर सम्मानित किया।
एम3एम फाउंडेशन की ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संस्था का प्रयास युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना है और खेल इसके लिए सबसे बेहतर माध्यम है। वहीं धर्मेंद्र भारद्वाज ने आयोजन की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि तावडू क्षेत्र में युवाओं को खेलों से जोड़ने में एम3एम फाउंडेशन लगातार सहयोग कर रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए फाउंडेशन का आभार भी जताया।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad

टॉप न्यूज

Narnaul News: इंटरनेट या वीडियो कॉल पर 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई कानून नहीं, ठगों से रहें सतर्क: एसपी दीपक कुमार
Narnaul News: दो लाख की रंगदारी न देने पर घर में तोड़फोड़, पुलिस ने दो घंटे में दबोचे दो बदमाश
Narnaul News: नांगल चौधरी में आयोजित तृतीय प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा; जांगिड़ सभा भवन के लिए 15 लाख रुपए देने की घोषणा की
Mewat /Taudu News: तावडू नगरपालिका में ‘फर्जी बिलों’ का कथित खेल! ME पर करोड़ों के भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, शिकायत से मचा हड़कंप।
Mewat/Tawdu News: सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होते ही बदली शहर की सूरत, चौक-चौराहे कचरे से हुए मुक्त।