Rewari News: नगर पालिका कर्मचारी संघ के धरने को सेवा स्तंभ ने दिया समर्थन
प्रदेश भर में अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का 24 दिन से लगातार धरना जारी है।
रेवाड़ी: प्रदेश भर में अपनी लंबित मांगों को लेकर नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा का 24 दिन से लगातार धरना जारी है।
शनिवार को सेवा स्तंभ की जिला रेवाड़ी इकाई की ओर से जिला प्रधान एवं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष भगत सिंह बौद्ध ने धरना स्थल पर पहुंचकर सफाई कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने हरियाणा सरकार से इन लोगों की सभी मांगो को पूरा करने का पुरजोर अनुरोध भी किया। इस अवसर पर इनके साथ सेवा स्तंभ से राष्ट्रीय महासचिव आर पी सिंह दहिया, राष्ट्रीय उपप्रधान रामनिवास गोठवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सत्यवीर गोठवाल भी उपस्थित रहे।
इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ की रेवाड़ी यूनिट की ओर से प्रधान शिवा गंगाहेड़ी, पूनम, मीनू, राजेश, अनिल, रमेश कुमार, प्यारेलाल, एसकेएस जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोड़वाल, रोशनलाल बेरली, राजेश चावरिया, राकेश, दीपक गंगाहेड़ी, सुनील, सुरेंद्र, नवीन कुमार चावरियां, धीरज आदि सैकड़ों सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



