Rewari News: न्याय आपके द्वार अभियान ने लद्दाख में उच्च न्यायालय की खंड पीठ स्थापना का किया स्वागत
पीएम से पंजाब और हरियाणा में भी उच्च न्यायालय की खंड पीठ की स्थापना को स्वीकृति देने की लगाई गुहार
न्याय आपके द्वार अभियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लद्दाख क्षेत्र के लिए उच्च न्यायालय की खंड पीठ स्थापना बारे बधाई देते हुए इसे आम आदमी के लिए सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय प्राप्ति की दिशा में सरकार की कटिबद्धता का सबूत बताया।
रेवाड़ी: न्याय आपके द्वार अभियान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लद्दाख क्षेत्र के लिए उच्च न्यायालय की खंड पीठ स्थापना बारे बधाई देते हुए इसे आम आदमी के लिए सस्ता सुलभ और त्वरित न्याय प्राप्ति की दिशा में सरकार की कटिबद्धता का सबूत बताया। उक्त अभियान के संयोजक वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन पत्र में कहा कि हरियाणा के दक्षिणी छोर फिरोजपुर झिरका की चंडीगढ़ से लगभग 385 किलोमीटर दूरी है।
इसी प्रकार पंजाब के दक्षिणी पश्चिमी छोर फाजिल्का चंडीगढ़ से लगभग 320 किलोमीटर दूर है। लद्दाख की तर्ज पर इन क्षेत्रों के आम नागरिकों को भी सस्ता,सुलभ और त्वरित न्याय दिलाने के लिए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की एक एक खंड पीठ इन क्षेत्रों के किन्ही उपयुक्त स्थानों पर किए जाने का पुरजोर आग्रह किया गया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब पुनर्गठन एक्ट, 1966 की धारा 36 में स्पष्ट प्रावधान होने और बीते 26 वर्ष से इस दिशा में इस अभियान की निरन्तर पैरवी का उल्लेख भी इस ज्ञापन में करते हुए उन्होंने इन दोनों राज्यों के लिए जनहितैषी इस कार्य को शीघ्र स्वीकृति प्रदान करवाने की प्रधानमंत्री से गुहार लगाई है।

About The Author
संबंधित समाचार



