Faridabad News : ग्रू सोलर ने 'पीएस क्यूब इंडस्ट्रीज' के साथ उत्तर भारत में अपना वितरण नेटवर्क किया मजबूत
यह नई साझेदारी प्रमुख बाजारों में मजबूत और सुलभ सोलर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क बनाने की यू सोलर की रणनीति का एक और कदम है
भारत की सबसे तेजी से बढ़ती सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में से एक, ग्रू सोलर (GREW Solar) ने फरीदाबाद में 'पीएस क्यूब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड' के साथ अपनी नई चैनल साझेदारी की घोषणा की है। इससे वितरण बाजार में कंपनी की मौजूदगी मजबूत होगी और पूरे क्षेत्र में ग्रू सोलर के सोलर समाधान और ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे।
भारत की सबसे तेजी से बढ़ती सोलर पीवी मॉड्यूल निर्माता कंपनियों में से एक, ग्रू सोलर (GREW Solar) ने फरीदाबाद में 'पीएस क्यूब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड' के साथ अपनी नई चैनल साझेदारी की घोषणा की है। इससे वितरण बाजार में कंपनी की मौजूदगी मजबूत होगी और पूरे क्षेत्र में ग्रू सोलर के सोलर समाधान और ज्यादा लोगों तक पहुंचेंगे। 
यह साझेदारी प्रमुख बाजारों में वितरण नेटवर्क का विस्तार करने और अपने उत्पादों व तकनीकों को ग्राहकों, इंस्टॉलरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों के लिए और सुलभ बनाने की ग्रू सोलर की कोशिशों का एक अहम कदम है। बड़ते औद्योगिक व वाणिज्यिक इकोसिस्टम और नवीकरणीय ऊर्जा को तेजी से अपनाने के कारण फरीदाबाद कंपनी के क्षेत्रीय विस्तार के लिए एक अहम जगह है।
इस नई व्यवस्था के तहत पीएस क्यूब इस क्षेत्र में ग्रू सोलर के सोलर मॉड्यूलों के वितरण में सहयोग करेगी। इसमें डोमेस्टिक कंटेंट रिक्वायरमेंट (डीसीआर) के अनुरूप उत्पाद भी शामिल हैं, जो देश में बनी सोलर तकनीक की बढ़ती मांग पूरी करने में मदद करेंगे। इस मौके पर बोलते हुए ग्रू सोलर के प्रेसिडेंट (सेल्स एंड बिजनेस डेवलपमेंट) सेसिल ऑगस्टीन ने कहा, "पीएस क्यूब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ हमारी साझेदारी फरीदाबाद और आसपास के इलाकों में अपनी जहें और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है। व्यावसायिक, औद्योगिक और दूसरे क्षेत्रों में सोलर ऊर्जा अपनाने की रफ्तार लगातार बह रही है, और इस मांग को पूरा करने के लिए एक मजबूत व सुलभ वितरण नेटवर्क बेहद अहम होगा। हमारा ध्यान ऐसे मजबूत रिश्ते बनाने पर है, जिनसे ग्राहकों के लिए यू सोलर के उत्पादों तक पहुंच आसान हो और भारत के घरेलू सोलर इकोसिस्टम के लगातार विकास में मदद मिले। ग्रू सोलर की चैनल रणनीति ऐसे लंबे रिश्ते बनाने पर केंद्रित है, जो इसके तेजी से बढ़ते ग्राहक आधार को सहारा दें और उच्च गुणवत्ता बाले भरोसेमंद सोलर उत्पादों तक आसान पहुंच बनाएं। अपनी व्यापक प्रगति के तहत कंपनी रणनीतिक बाजारों में अपने पार्टनर नेटवर्क का लगातार विस्तार करने की योजना बना रही है। वर्ष 2022 में स्थापित और 'चिरिपाल ग्रुप' की विनिर्माण विरासत से जुड़ी ग्रू सोलर ने अपनी सोलर विनिर्माण क्षमता तेजी से खड़ी की है। कंपनी इस समय दूदू (राजस्थान) में 6.5 GW का मॉड्यूल प्लांट चला रही है और सोलर सेल निर्माण व बैकवर्ड इंटीग्रेशन में निवेश के साथ-साथ 2026 के अंत तक अपनी कुल तक बहाने की योजना पर काम कर रही है। जैसे-जैसे ग्रू सोलर अपनी पहुंच बढ़ा रही है, इसका चैनल नेटवर्क पूरे भारत में कंपनी के भरं प्रदर्शन वाले उत्पादों को और आसानी से उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार



