Rewari News: फर्जी कस्टमर केयर नंबर से 1.43 लाख की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Desh Rojana
On

साइबर थाना पुलिस ने अगस्त माह में एक महिला को कस्टमर केयर के फर्जी नंबर से लगभग 1.43 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

रेवाड़ी:  साइबर थाना पुलिस ने अगस्त माह में एक महिला को कस्टमर केयर के फर्जी नंबर से लगभग 1.43 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार बनाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जिला यमुनानगर के जगाधरी की महाबीर कॉलोनी निवासी कमल वर्मा और जगाधरी के ही तेजली गेट निवासी चेतन के रूप में हुई है। 

WhatsApp Image 2026-08-30 at 3.10.38 AM
पुलिस के अनुसार धारूहेड़ा की एक सोसायटी निवासी संजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि गत 3 अगस्त को उसकी पत्नी ने मीशो एप पर कुछ सामान मंगवाया था। सामान का ऑडर नहीं हुआ मगर बैंक खाते से 1398 रुपए कट गए। रकम वापस नहीं आने पर उनकी पत्नी ने गूगल पर मीशो का कस्टमर केयर नंबर तलाशा और एक नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को मीशो कस्टमर केयर से बताया। उसने कहा कि करीब 30 सेकंड बाद एक कॉल आएगी। 
इसके बाद महिला के पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। बातचीत के दौरान ठग ने महिला से बैंक संबंधी जानकारी हासिल कर ली। जानकारी देने के कुछ समय बाद उसके बैंक खाते से 1 लाख 42 हजार 807 रुपए दूसरे खातों में ट्रांसफर हो गए। इस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला यमुनानगर के जगाधरी की महाबीर कॉलोनी निवासी कमल वर्मा और जगाधरी के ही तेजली गेट निवासी चेतन को गिरफ्तार कर लिया है। 
आरोपी कमल के बैंक खाते में ठगी की रकम में से लगभग 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए थे जबकि आरोपी चेतन ने उसका खाता साइबर ठगों को मुहैया कराने में मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad