Faridabad News : विकास के संकल्प के साथ इंद्रा कॉलोनी को विकास की नई सौगात
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में चहुंमुखी विकास एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 14 में जनसुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल इंद्रा नगर में चहुंमुखी विकास एवं जनसुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 14 में जनसुविधाओं को मजबूत करने से जुड़े विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया गया। 
इनमें इंद्रा कॉलोनी के सामने लगभग 70 लाख रुपये की लागत से 350 मीटर लंबे नए आरसीसी नाले का निर्माण, रामनगर बूस्टिंग स्टेशन पर लगभग 26 लाख रुपये की लागत से सीएफसी की बाउंड्री वॉल का निर्माण तथा रामनगर एवं मिलहर्ड कॉलोनी के सामने लगभग 1.30 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाले के निर्माण एवं मरम्मत कार्य शामिल हैं। इन तीनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 2.26 करोड़ रुपये है। इनमें इंद्रा कॉलोनी के सामने नाले तथा सीएफसी बाउंड्री वॉल का कार्य प्रगति पर है, जबकि रामनगर एवं मिलहर्ड कॉलोनी के सामने नाले का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि यह स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करता है। क्षेत्र की जनता ने जिस विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी सौंपी है, उस विश्वास पर खरा उतरना और क्षेत्र के प्रत्येक परिवार तक विकास की सुविधाएं पहुंचाना हमारा निरंतर प्रयास है। उन्होंने कहा कि इंद्रा कॉलोनी के चहुंमुखी विकास के लिए लगभग 5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। इन कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत सुविधाओं और जनसुविधाओं को और मजबूत किया जाएगा। इसमें सीनियर सेकेंडरी स्कूल का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण प्रमुख रूप से शामिल है, ताकि क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध हो सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बच्चे हमारे भविष्य की धरोहर हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर शिक्षा के साथ मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। इसी दिशा में डिस्पेंसरी एवं चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार, आंगनबाड़ी केंद्रों के सुदृढ़ीकरण और कम्युनिटी सेंटर से जुड़े विकास कार्यों को भी प्रस्तावित योजना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही गली-मोहल्लों में सड़कों, सीवर एवं नालियों, पाइपलाइन तथा स्ट्रीट लाइट से जुड़े आवश्यक कार्य भी कराए जाएंगे। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि वार्ड नंबर 14 के समग्र विकास को लेकर भी व्यापक स्तर पर कार्ययोजना तैयार की जा रही है। पूरे वार्ड का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यकताओं का आकलन किया जा रहा है और आगामी समय में लगभग 25 करोड़ रुपये के अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे। इन कार्यों के पूरा होने के बाद वार्ड नंबर 14 में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ विकास की तस्वीर और अधिक सशक्त एवं बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण के बाद से अब तक इंद्रा कॉलोनी में ढाई करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। इन विकास कार्यों का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि क्षेत्रवासियों के दैनिक जीवन को सुविधाजनक और बेहतर बनाना है। सड़क, जल निकासी, सीवर, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास को नई गति मिली है। सरकार का प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग और प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे। इसी सोच के साथ फरीदाबाद में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवर, जल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था और अन्य जनसुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प इंद्रा कॉलोनी को एक ऐसी आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करना है, जहां हर बच्चे को अच्छी शिक्षा मिले, हर परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो, हर गली रोशन हो और हर घर तक स्वच्छ जल एवं सुव्यवस्थित सीवर व्यवस्था पहुंचे। विकास का यह सिलसिला आगे भी पूरी गति के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह, जनता का विश्वास और क्षेत्रवासियों का सहयोग ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर मिले स्नेह और आशीर्वाद को जनसेवा के संकल्प में परिवर्तित करते हुए इंद्रा कॉलोनी और पूरे वार्ड नंबर 14 के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। जनकल्याण और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही हमारा संकल्प है। इस अवसर पर पार्षद सचिन शर्मा, पार्षद कुलदीप साहनी, पार्षद करण सिंगला, अजीत नंबरदार, पार्षद मुकेश अग्रवाल, पार्षद प्रियंका बिष्ट बुधनी, सुरेंद्र नटनगर, राधिका गुप्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About The Author
संबंधित समाचार



