Palwal News : भुडेर बने विधानसभा जनजागरण अभियान के अंतर्गत एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया
गाँव दूधौला में भुडेर बने विधानसभा जनजागरण अभियान के अंतर्गत एक विशाल पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, युवाओं एवं विभिन्न गाँवों की सरदारियों ने भाग लेकर क्षेत्र के विकास और प्रतिनिधित्व से जुड़े विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

पंचायत के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भुडेर क्षेत्र की जनता लंबे समय से एक पृथक विधानसभा क्षेत्र की मांग कर रही है। इस मांग का उद्देश्य क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर जनप्रतिनिधित्व तथा स्थानीय समस्याओं के प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में गाँव धतीर, टहरकी, किशोरपुर, जैंदापुर, डूंगरपुर, देहलाका, पारोली, चाँदपुर, अतरचटा, सिकंदरपुर, भुरजा, मंदपुरी एवं कलवाका के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया। पंचायत के सफल आयोजन हेतु सभी वक्ताओं एवं उपस्थित जनसमूह ने गाँव दूधौला की सरदारी, युवा टीम एवं समस्त ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गाँव दूधौला द्वारा किया गया स्वागत, सहयोग एवं आतिथ्य क्षेत्रीय एकता और भाईचारे का उत्कृष्ट उदाहरण है। अंत में उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि "भुडेर बने विधानसभा" की मांग को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा तथा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव तक जनजागरण अभियान को पहुँचाया जाएगा।

About The Author
संबंधित समाचार