Rewari News: नगर परिषद की टीम से अभद्रता, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

सड़क हादसों की वजह बनने वाले पशुपालकों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

Desh Rojana
On

नघर की चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, आवारा पशु पकड़ने गई नगर परिषद द्वारा लगाई गई टीम के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परस राम उर्फ परसा निवासी मोहल्ला बाससिताब राय रेवाड़ी व मलखान निवासी मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी के रूप में हुई है। 

रेवाड़ी:  नघर की चौकी भाड़ावास गेट पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, आवारा पशु पकड़ने गई नगर परिषद द्वारा लगाई गई टीम के साथ मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान परस राम उर्फ परसा निवासी मोहल्ला बाससिताब राय रेवाड़ी व मलखान निवासी मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी के रूप में हुई है। 

WhatsApp Image 2026-08-31 at 10.41.23 AM
पुलिस के अनुसार गत 17 अगस्त को जिले के गांव धवाना निवासी देवेंद्र ने पुलिस को अपनी शिकायत देकर बताया कि उसने नगर परिषद रेवाड़ी से शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने का वर्क ऑर्डर लिया हुआ है तथा वह 'सुनारिया ग्रुप' का संचालन करता है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, गत दिनों उनकी टीम का सदस्य महेश यादव अपने स्टाफ के साथ मोहल्ला गुर्जरवाड़ा रेवाड़ी क्षेत्र में बेसहारा एवं आवारा पशुओं को पकड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान स्थानीय निवासी इन्द्र गुर्जर, मलखान गुर्जर और परसा गुर्जर ने इस टीम के काम में जबरन रुकावट डाली। आरोपियों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और पकड़ी गई गायों की रस्सियां खोलकर उन्हें जबरन छुड़ा लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने टीम के सदस्यों को जान से मारने की धमकियां भी दीं।

सभी आरोपी अपनी पालतू गायों को जानबूझकर सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे आमजन की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। गत 11 अगस्त 2026 को माता चौक के पास पशु के हमले में जिस वृद्ध व्यक्ति की असमय मृत्यु हुई थी, वह पशु भी पूरी तरह लावारिस नहीं होकर इन्हीं आरोपियों की लापरवाही का नतीजा था। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना शहर रेवाड़ी में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद चौकी भाड़ावास गेट पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो मुख्य आरोपियों परस राम उर्फ परसा और मलखान को काबू कर लिया है। पुलिस का कहना है कि "प्रशासनिक व सरकारी कार्यों में बाधा डालने तथा आमजन की जान जोखिम में डालने वाले अराजक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। 
इसके साथ ही रेवाड़ी पुलिस ने आम जनता और पशुपालकों से यह अपील भी की है कि वे अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला नहीं छोड़ें, अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। 

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad