Rewari News: तीन बहनों के भाई ने रक्षाबंधन पर लगाई फांसी, परिवार में छाया मातम

संतान नहीं होने से था परेशान, सुसाइड नोट छोड़ा

Desh Rojana
On

तीन बहनों के भाई ने रक्षाबंधन के दिन फांसी लगाकर जान दे दी। वह बिजली विभाग में कार्यरत था। त्यौहार के मौके पर इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया और बहनें राखी बांधने के लिए भाई का इंतजार करती रही गई।

रेवाड़ी। तीन बहनों के भाई ने रक्षाबंधन के दिन फांसी लगाकर जान दे दी। वह बिजली विभाग में कार्यरत था। त्यौहार के मौके पर इस दुखद घटना से परिवार में मातम छा गया और बहनें राखी बांधने के लिए भाई का इंतजार करती रही गई। बताया जाता है कि शादी के 11 वर्ष बाद भी संतान नहीं होने से वह परेशान था। उसने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।
 
postpartum
समाचारों के अनुसार बावल शहर के वार्ड नंबर 7 में रहने वाले 34 वर्षीय भारत मीणा बिजली विभाग में कार्यरत थे और एक वर्ष पूर्व ही उनकी पदोन्नति हुई थी। उनका विवाह 11 वर्ष पूर्व हुआ था। लेकिन उन्हें कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर भारत परेशान रहते थे। बीती रात 2 बजे वह अपने विभाग के आईएमटी बावल स्थित पावर हाउस पहुंचे और यहां पर एक बिजली के तार से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसकी तलाश करते रहेे। उसके फोन पर घंटी बजती रही, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। परिजन जब तलाशी करते हुए पावर हाउस पहुंचे तो वह लोहे की एंगल से लटका हुआ मिला।

रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण भारत की तीनों बहनें घर पर आई हुई थी। जब उन्हें पता चला कि उनका भाई अब इस दुनिया में नहीं रहा तो वे फूट-फूट कर रो पड़ी और परिवार व पूरे वार्ड में मातम छा गया। अपनी-अपनी ससुराल से राखी बांधने आई तीनों विवाहित बहनों की राखी बांधने की हसरतें अधूरी रह गईं।

सूचना पाकर कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांचकर्ता अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि बातचीत से पता चला कि शादी के 11 साल बाद भी संतान नहीं होने से भारत मानसिक रूप से परेशान रहता था। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा है कि-मानसिक रूप से परेशान होेने से मैं आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी का कोई कसूर नहीं है। इस दुखद मौत की खबर पूरे वार्ड में फैल गई। रक्षाबंधन का पर्व होते हुए भी कई घरों में चूल्हा नहीं जला। भारत अपने पीछे पत्नी, छोटा भाई, माता-पिता व तीन बहनों को छोड़ गया है। शुक्रवार को उनके अंतिम संस्कार में बावल पालिका के उपचेयरमैन अर्जुन चौकन, बावल के सैकड़ों लोग व विभाग के कर्मचारी-अधिकारी उपस्थित थे।
Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

NELOFER HASHMI Picture

नीलोफर हाशमी, देश रोजाना ऑनलाइन में सीनियर पत्रकार हैं। वे करंट अफेयर्स, ह्यूमन नेचर, सोशल और पॉलिटिक्‍स से जुड़ी खबरें बनाती हैं। मीडिया में नीलोफर को सालों का अनुभव है।

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad