Kaithal/Gulha Cheeka News: स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट द्वारा 238 ग्राम अफीम सहित नशा तस्कर काबू

Desh Rojana
On

एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा चीका क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 238 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। 

गुहला चीका: एक तरफ जहां जिला पुलिस द्वारा एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार आमजन को नशा न करने बारे जागरूक किया जा रहा है, वहीं नशा तस्करों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट कैथल द्वारा चीका क्षेत्र से एक नशा तस्कर को 238 ग्राम अफीम सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एसआई बिजेन्द्र सिंह की टीम द्वारा अपराधों की रोकथाम के संबंध में चीका के उद्यम सिंह चौक पर गश्त कर रही थी।

WhatsApp Image 2026-08-27 at 12.55.00 PM

इसी दौरान एक गुप्त सूचना मिली कि वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी देवीलाल नशीला पदार्थ अफीम बेचने का धंधा करता है, जो अभी अफीम सप्लाई करने के लिए गोगा मैड़ी के गेट के सामने मोटरसाइकिल पर आने वाला है। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार कर गोगा मैड़ी के पास निगरानी शुरू कर दी गई। पुलिस टीम को कुछ देर बाद एक युवक मोटरसाइकिल पर गोगा मैड़ी के गेट की तरफ आता दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने आरोपी को मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। जिसकी पहचान वार्ड नंबर 11 गुहला निवासी देवीलाल के रूप में की गई। पुलिस सूचना उपरांत मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार गुहला बलराज सिंह के समक्ष ली गई। तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे में प्लास्टिक पन्नी से 238 ग्राम अफीम बरामद हुई। जिस बारे थाना चीका में मामला दर्ज कर मौके पर पहुंचे एएसआई शमशेर सिंह द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा जिससे  पूछताछ की जा रही है।  

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad