Faridabad News : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत फरीदाबाद में 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले का आयोजन

रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को मिलेगा योजनाओं का लाभ - वीरेंद्र सिंह,एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर

Desh Rojana
On

नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी  कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले आयोजित किए जा रहे हैं।

फरीदाबाद। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर वीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी  कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने तथा उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए 30 सितंबर तक लोक कल्याण मेले आयोजित किए जा रहे हैं। d

अभियान के तहत निगम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पीएम स्वनिधि कैंप, बैंक कैंप तथा जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कैंपों के माध्यम से पात्र स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण सुविधा, डिजिटल लेन-देन तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अभियान के दौरान ऐसे लाभार्थियों से संपर्क किया जा रहा है जिनके ऋण वितरण की प्रक्रिया लंबित है। साथ ही विभिन्न केंद्रीय कल्याणकारी योजनाओं से पात्र लाभार्थियों को जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा पुनर्गठित योजना के तहत बढ़ी हुई ऋण राशि के लिए अतिरिक्त विक्रेताओं को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। जिन स्ट्रीट वेंडर्स ने अपना दूसरा ऋण चुका दिया है, उन्हें क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। संबंधित बैंकों के माध्यम से लंबित ऋणों के वितरण तथा नए ऋण आवेदनों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अभियान के तहत डिजिटल रूप से सक्रिय नहीं हुए लाभार्थियों को UPI/QR कोड उपलब्ध करवाकर डिजिटल लेन-देन से जोड़ा जाएगा। सभी लाभार्थियों को PM SVANidhi मोबाइल ऐप इंस्टॉल करवाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, ताकि वे अपना UPI ID/QR कोड पोर्टल पर सीधे साझा कर सकें। अभियान के तहत सितंबर माह में विभिन्न स्थानों पर पीएम स्वनिधि कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सब्जी मंडी सेक्टर-16 में 2 सितंबर को लगाए गए कैंप में लगभग 74 आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा डबुआ सब्जी मंडी में 6 सितंबर, बल्लभगढ़ मंडी में 8 सितंबर, वार्ड 36 कार्यालय पर 10 सितंबर, वार्ड 36 ऑफिस पर 14 सितंबर, वार्ड 31 में 16 सितंबर, वार्ड 37 ऑफिस 18 सितंबर, वार्ड 35 ऑफिस 22 सितंबर, वार्ड 39 ऑफिस  में 25 सितंबर, वार्ड 36 ऑफिस पर 29 सितंबर को ये कैंप लगाए जाएंगे।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad