Faridabad News : गीता आश्रम में भजनों और नृत्य से कृष्णमय हुआ वातावरण

Desh Rojana
On

एनआईटी पांच स्थित श्री गीता आश्रम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र तथा स्वर साधना मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

एनआईटी पांच स्थित श्री गीता आश्रम में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र तथा स्वर साधना मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बेहद धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में लगभग 150 संगीत विद्यार्थियों ने श्री कृष्ण और श्री राधा के मनमोहक स्वरूप धारण कर हिस्सा लिया। बच्चों ने भक्ति रस से सराबोर भजनों और रास नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर पूरे वातावरण को पूरी तरह कृष्णमय बना दिया। aकार्यक्रम का शुभारंभ स्वर साधना मंदिर की संचालिका डॉक्टर अंजु मुंजाल के कुशल संगीत निर्देशन में हुआ। सबसे पहले गणेश वंदना और कृष्ण वंदना की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कार्यक्रम को शिखर, प्रद्युमन, प्रणव, आकाश, ईशान, शालू अरोड़ा, अनंता और यशिका ने अपने मधुर स्वरों से बांधकर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। उत्सव के दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सुरीले भजनों की झड़ी लगा दी। शालू अरोड़ा, गर्वित, अदृश्य, वैभव, देवयानी, यदिरा, अमिताभ, प्रतिष्ठा, ध्रुव, आरुष, डॉ. नीशू, आराध्या, आरोही, केशव, गिरीश, यशिका, प्रद्युमन, रिचा बत्रा, उद्धव, श्रेय, ऐनद्री, प्रखर, वैष्णवी, सुकृति, मीना जी, मिली, कुशाग्र, चैतन्य, तन्वी, नीरज और परिहान सहित कई अन्य कलाकारों ने अपनी जादुई आवाज का जादू बिखेरा। कलाकारों द्वारा गाए गए भजन ‘बंसी बजाय गयो श्याम’, ‘अब ना छुपाऊंगी सबको बताऊंगी’, ‘मेरे बांके बिहारी लाल’, ‘राधे का नाम अनमोल’, ‘तुम ही पर मेरा दिल आ गया है कन्हैया’, ‘एक राधा एक मीरा’ और ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम’ ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया और पूरे पंडाल को भक्तिमय कर दिया। संगीत के साथ-साथ नृत्य प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का दिल जीत लिया। रूपा के दिशा-निर्देशन में काशवी दास, शनाया, इशिका, सुनिष्का, कोशिवी, रूपा दास, शुभ्रा अग्रवाल, सोनिया और अंजलि ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। वहीं, कत्थक गुरु नम्रता के निर्देशन में कथक नृत्य शैली के माध्यम से कृष्ण भजनों पर शुभी, कियारा, जानवी, नित्य, गौरंगी और निरवि ने लाजवाब नृत्य पेश कर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की धूम को दोगुना कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भरतनाट्यम नृत्य शैली की गुरु साक्षी जी के निर्देशन में तैयार की गई श्रीकृष्ण रासलीला का मंचन रहा। इसका मंचन बेहद खूबसूरती के साथ किया गया, जिसमें 30 विद्यार्थियों ने एक साथ भाग लिया। इन बाल कलाकारों ने नृत्य के जरिए श्रीकृष्ण के बाल रूप और किशोर रूप को दिखाते हुए श्री राधा जी के साथ रास नृत्य का ऐसा अद्भुत नजारा प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस प्रस्तुति के साथ ही पूरा गीता आश्रम परिसर भगवान कृष्ण के जयकारों और भक्ति के रंग में सराबोर हो गया। कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, उल्लास और सफलता के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर की छटा देखते ही बनती थी। पूरे परिसर को आकर्षक रंगीन रोशनियों और विभिन्न प्रकार की सुंदर व मनमोहक जीवंत झांकियों से बेहद खूबसूरती के साथ सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यकारिणी के सरपरस्त गोस्वामी दीनानाथ शर्मा, उपाध्यक्ष मोहिन्दर सेठी, सचिव बृज मोहन शर्मा और कोषाध्यक्ष शक्ति राज अरोड़ा, जिंन्दू राम भाटिया, विनोद मलिक, मनोहर लाल नंदवानी, दीना नाथ पुनियानी, पंकज आहूजा, चंदन शर्मा, पुष्प गेरा, वसु मित्र सत्यार्थी, पुनीत बैजल, अश्विनी सेठी, त्रिलोक चंद मुंजाल, पियूष एवं आयुषी के विशेष सहयोग और सेवा भावना से पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad