Gurugram News: पहले मांगे ₹45 हजार, सौदा ₹20 हजार में तय… ₹15 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया पटवारी

जमीन के इंतकाल के बदले रिश्वत मांगने का मामला, एसीबी ने जांच पूरी कर कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

Desh Rojana
On

जमीन के इंतकाल के बदले कथित रिश्वत मांगने के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरोपी पटवारी राजेश मलहान के खिलाफ जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। 

गुरुग्राम: जमीन के इंतकाल के बदले कथित रिश्वत मांगने के मामले में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आरोपी पटवारी राजेश मलहान के खिलाफ जांच पूरी कर चार्जशीट अदालत में पेश कर दी है। एसीबी ने कार्रवाई के दौरान पटवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मामला पटौदी तहसील के शेरपुर गांव के हल्के से जुड़ा है।

WhatsApp Image 2026-09-04 at 1.21.02 PM

 
45 हजार से शुरू हुई थी डील:

एसीबी के अनुसार, शिकायतकर्ता भूपेंद्र यादव ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया था कि उनके दोस्त अशोक गुप्ता को अपनी पत्नी अनीता के नाम शेरपुर गांव की जमीन का इंतकाल दर्ज करवाना था। आरोप है कि इस काम के बदले हल्का पटवारी राजेश मलहान ने 45 हजार रुपये रिश्वत मांगी। रकम कम करने के अनुरोध के बाद कथित तौर पर 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने के बजाय एसीबी को सूचना दे दी।

ट्रैप में फंसा पटवारी:

शिकायत के आधार पर एसीबी ने ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान राजेश मलहान को 15 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया गया। एसीबी के मुताबिक, रिश्वत की रकम आरोपी की निजी कार से बरामद की गई। इस मामले में 6 जुलाई 2026 को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने चार्जशीट अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत कुमार की अदालत में दाखिल की है।

रिश्वत मांगे तो एसीबी को दें सूचना:

एसीबी ने लोगों से अपील की है कि सरकारी काम के बदले कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 1800-1800-2022 या हेल्पलाइन 1064 पर दें।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad