Palwal News : राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में जीजीडीएसडी कॉलेज पलवल में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

Desh Rojana
On

जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल, भावना और एकता का राष्ट्रव्यापी उत्सव के अंतर्गत प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संदेश खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखा गया है।

जीजीडीएसडी कॉलेज, पलवल में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल, भावना और एकता का राष्ट्रव्यापी उत्सव के अंतर्गत प्राचार्य डॉ नरेश कुमार के मार्गदर्शन में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संदेश खेलेगा भारत, जीतेगा भारत रखा गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। aa 100 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में बीए प्रथम वर्ष के फरहान ने स्वर्ण पदक, बीए तृतीय वर्ष के आदित्य ने रजत पदक तथा बीएससी प्रथम वर्ष के विकास ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग) में बीए तृतीय वर्ष की पिंकी ने स्वर्ण पदक, बीए प्रथम वर्ष की अवंतिका ने रजत पदक तथा बीए प्रथम वर्ष की कीर्ति ने कांस्य पदक हासिल किया। भारोत्तोलन में बीए तृतीय वर्ष के दीपक ने स्वर्ण पदक, बीए तृतीय वर्ष के सौरभ ने रजत पदक तथा बीएससी तृतीय वर्ष के यश ने कांस्य पदक जीता। पावर लिफ्टिंग छात्र वर्ग में बीएससी प्रथम वर्ष के विकास ने स्वर्ण पदक, बीए द्वितीय वर्ष के कुलदीप ने रजत पदक तथा बीएससी तृतीय वर्ष के अजय और बीए द्वितीय वर्ष के अभिषेक ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पावर लिफ्टिंग छात्रा वर्ग में बीए द्वितीय वर्ष की रिया तथा बीए तृतीय वर्ष की पिंकी ने स्वर्ण पदक, जबकि बीएससी द्वितीय वर्ष की कोमल ने रजत पदक हासिल किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन तमगे द्वारा किया एवं प्रशंसा की। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा खेल भावना, अनुशासन और एकता को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। विभिन स्पोर्ट्स प्रतियोगितियों के कुशलपूर्वक आयोजन में कोच धर्मिंदर एवं पवन कुमार का विशेष योगदान रहा । कार्यक्रम के अंत में स्पोर्ट्स सेल के संयोजक डॉ. नरेश सिंह ने सभी प्रतिभागियों, आयोजकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ वनीता सपरा, डॉ हरदीप, डॉ जितेन्द्र, परवीन कुमार एवं डॉ सुमन का विशेष योगदान रहा।

Desh Rojana Hiring Ad

About The Author

संबंधित समाचार

Desh Rojana Hiring Ad